Get App

DA Hike: सरकारी कर्मचारियों की हो गई पार्टी, सरकार ने 9 फीसदी बढ़ाया डीए, जून की सैलरी में साथ मिलेगा एरियर

6th Pay Commission DA and DR Hike: अगर आप खुद सरकारी कर्मचारी हैं या आपके परिवार में कोई सरकारी विभाग में काम करता है तो यह खबर काम की है। हरियाणा सरकार की तरफ से कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 15, 2023 पर 10:35 AM
DA Hike: सरकारी कर्मचारियों की हो गई पार्टी, सरकार ने 9 फीसदी बढ़ाया डीए, जून की सैलरी में साथ मिलेगा एरियर
हरियाणा में डीए और डीआर को 212 फीसदी से बढ़ाकर 221 फीसदी कर दिया गया है।

6th Pay Commission DA and DR Hike: अगर आप खुद सरकारी कर्मचारी हैं या आपके परिवार में कोई सरकारी विभाग में काम करता है तो यह खबर काम की है। हरियाणा सरकार की तरफ से कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। सरकार ने एक बार में महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) और महंगाई राहत (Dearness Allowance - DR) में 9 फीसदी की बढ़ोतरी की है। वित्त विभाग के जारी नोटिफिकेशन में डीए और डीआर को 212 फीसदी से बढ़ाकर 221 फीसदी कर दिया गया है। हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग लागू है। हालांकि, राज्य के कुछ कर्मचारियों को अभी भी छठे वेतन आयोग के तहत वेतन मिल रहा है। यह फैसला छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन पाने वाले कर्मचारियों पर लागू होगा।

जनवरी से मिलेगा बढ़े डीए और डीआर का फायदा

नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक बढ़े हुए डीए का लाभ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एक जनवरी से दिया जाएगा। यानी, जुलाई में आने वाले जून के वेतन और पेंशन के साथ ही कर्मचारियों को 5 महीने का एरियर भी दिया जाएगा। आपको बता दें कि हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग लागू है। वहीं, कुछ राज्य कर्मचारियों को अभी भी छठे वेतन आयोग के तहत वेतन मिल रहा है। यह फैसला छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन पाने वाले कर्मचारियों पर लागू होगा।

हरियाणा के 2.85 लाख कर्मचारियों को हुआ फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें