DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों का आज प्रदर्शन, 3% तक बढ़ सकता है महंगाई भत्ता; देखें नया सैलरी चार्ट
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ोतरी को लेकर इंतजार लंबा होता जा रहा है। जनवरी 2026 से लागू होने वाली DA बढ़ोतरी की घोषणा में देरी के चलते अब कर्मचारियों में नाराजगी खुलकर सामने आ रही है। इसी कड़ी में 16 अप्रैल 2026 को देशभर में केंद्रीय कर्मचारियों ने लंच ऑवर के दौरान विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है
DA Hike 2026: केंद्र सरकार ने आखिरी बार अक्टूबर 2025 में महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाया था
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ोतरी को लेकर इंतजार लंबा होता जा रहा है। जनवरी 2026 से लागू होने वाली DA बढ़ोतरी की घोषणा में देरी के चलते अब कर्मचारियों में नाराजगी खुलकर सामने आ रही है। इसी कड़ी में 16 अप्रैल 2026 को देशभर में केंद्रीय कर्मचारियों ने लंच ऑवर के दौरान विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।
इस प्रदर्शन को कर्मचारी संगठन 'कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स (CCGEW)' के आह्वान पर किया जा रहा है। कर्मचारियों की मांग है कि सरकार जल्द से जल्द जनवरी 2026 से लंबित DA/DR (महंगाई राहत) का ऐलान करे और एरियर का भुगतान किया जाए। लगातार हो रही देरी के कारण कर्मचारी संगठनों का कहना है कि अब उनका धैर्य जवाब दे रहा है।
संगठन के अध्यक्ष एस. बी. यादव के मुताबिक, इस प्रदर्शन में आयकर विभाग, डाक विभाग, कृषि विभाग के अलावा बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया और सर्वे ऑफ इंडिया जैसे कई अहम विभागों के कर्मचारी शामिल हो रहे हैं। सभी कर्मचारियों की मुख्य मांग एक ही है कि 1 जनवरी 2026 से लंबित DA की घोषणा तुरंत की जाए।
आखिर क्यों हो रही है देरी?
केंद्र सरकार ने आखिरी बार अक्टूबर 2025 में DA बढ़ाया था, जो जुलाई 2025 से लागू हुआ था। हालांकि, 7वें वेतन आयोग लागू होने (2016) के बाद यह पहली बार है जब DA बढ़ोतरी की घोषणा में इतनी लंबी देरी हुई है। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि मार्च 2026 में होली के आसपास इसका ऐलान हो जाएगा, लेकिन अप्रैल आधा बीत जाने के बाद भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इससे पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (DR) भी अटकी हुई है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसका कारण प्रशासनिक प्रक्रिया और 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की ओर हो रहा बदलाव है। यानी यह देरी तकनीकी कारणों से है, न कि किसी बदलाव की वजह से ऐसा हो रहा है।
क्या देरी से नुकसान होगा?
कर्मचारियों के लिए राहत की बात यह है कि उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। DA बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी। इसका मतलब है कि जब भी घोषणा होगी, तब तक के महीनों का एरियर यानी बकाया पछले महीनों की बकाया सैलरी साथ मिलेगी।
कितना बढ़ सकता है DA?
महंगाई भत्ते को ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) के आंकड़ों के आधार पर तय किया जाता है। जनवरी से दिसंबर 2025 के औसत आंकड़ों के अनुसार महंगाई भत्ते में 2% बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है, जबकि कुछ अनुमानों के मुताबिक यह 3% तक भी जा सकता है। फिलहाल DA 58% है। अगर इसमें 2% की बढ़ोतरी होती है तो यह 60% हो जाएगा, जबकि 3% बढ़ने पर यह 61% तक पहुंच सकता है।
2% DA बढ़ने पर सैलरी में कितना इजाफा?
अगर DA में 2% की बढ़ोतरी होती है, तो कर्मचारियों की सैलरी में सीधा असर दिखेगा। 25,000 रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी की मासिक आय करीब 500 रुपये बढ़ सकती है। 50,000 रुपये बेसिक सैलरी पर लगभग 1,000 रुपये का फायदा होगा। 75,000 रुपये पर 1,500 रुपये, 1,00,000 रुपये पर 2,000 रुपये, 1,25,000 रुपये पर 2,500 रुपये और 1,50,000 रुपये बेसिक सैलरी वालों को करीब 3,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है।
3% DA बढ़ने पर कितना फायदा होगा?
अगर सरकार 3% की बढ़ोतरी करती है, तो कर्मचारियों को और ज्यादा राहत मिलेगी। 25,000 रुपये बेसिक सैलरी वालों को करीब 750 रुपये का फायदा हो सकता है। 50,000 रुपये पर 1,500 रुपये, 75,000 रुपये पर 2,250 रुपये, 1,00,000 रुपये पर 3,000 रुपये, 1,25,000 रुपये पर 3,750 रुपये और 1,50,000 रुपये बेसिक सैलरी वालों को करीब 4,500 रुपये तक की मासिक बढ़ोतरी मिल सकती है।
एरियर भी मिलेगा
सरकार जैसे ही जनवरी 2026 के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा करेगी, कर्मचारियों और पेंशनर्स को उसी तारीख से उसी तारीख से लागू बढ़ी हुई राशि का एरियर भी दिया जाएगा। यही वजह है कि सभी की नजर अब सरकार की अगली घोषणा पर टिकी हुई है, क्योंकि DA में बढ़ोतरी से उनकी मासिक सैलरी और पेंशन दोनों में सीधा इजाफा होगा।
देखें नया सैलरी चार्ट
नीचे दिए गए चार्ट में अलग-अलग बेसिक सैलरी पर 2% और 3% DA बढ़ने का सीधा असर दिखाया गया है-
बेसिक सैलरी (₹)
2% DA बढ़ने पर बढ़ोतरी (₹)
नई कुल सैलरी (अनुमानित)
3% DA बढ़ने पर बढ़ोतरी (₹)
नई कुल सैलरी (अनुमानित)
25,000
500
40,000
750
40,250
50,000
1,000
80,000
1,500
80,500
75,000
1,500
1,20,000
2,250
1,21,000
1,00,000
2,000
1,60,000
3,000
1,61,500
1,25,000
2,500
2,00,000
3,750
2,02,000
1,50,000
3,000
2,40,000
4,500
2,43,000
नोट: कुल सैलरी में HRA, TA और अन्य भत्ते जोड़कर अनुमान लगाया गया है, इसलिए वास्तविक सैलरी अलग-अलग कर्मचारियों के लिए अलग हो सकती है।
डिस्क्लेमरःMoneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।