DA Hike 2026: महंगाई भत्ते (DA) का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है। अप्रैल 2026 के महंगाई आंकड़ों ने संकेत दिए हैं कि सरकार इस बार DA में 3% तक बढ़ोतरी कर सकती है। हालांकि अंतिम फैसला मई और जून 2026 के महंगाई आंकड़ों के बाद ही होगा, लेकिन अभी तक के आंकड़े कर्मचारियों की उम्मीदों को मजबूत कर रहे हैं। अगर 3% की बढ़ोतरी होती है तो कर्मचारियों की मंथली सैलरी में सीधा इजाफा देखने को मिलेगा।
