Get App

DA Hike: 8वां वेतन आयोग आने में है टाइम, उससे पहले मिलेगा महंगाई भत्ता, जानिये डिटेल्स

8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जल्द राहत की खबर आ सकती है। भले ही नया सैलरी स्ट्रक्चर आने में टाइम हो लेकिन जुलाई से महंगाई भत्ते (DA) जरूर बढ़ जाएगा

Edited By: Sheetalअपडेटेड Jun 12, 2026 पर 3:58 PM
DA Hike: 8वां वेतन आयोग आने में है टाइम, उससे पहले मिलेगा महंगाई भत्ता, जानिये डिटेल्स
DA Hike 2026: 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जल्द राहत की खबर आ सकती है।

8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जल्द राहत की खबर आ सकती है। भले ही नया सैलरी स्ट्रक्चर आने में टाइम हो लेकिन जुलाई से महंगाई भत्ते (DA) जरूर बढ़ जाएगा। सरकार डीए बढ़ाने का ऐलान कभी भी करे लेकिन इसे लागू 1 जुलाई 2026 से ही माना जाएगा। महंगाई आंकड़ों के आधार पर कर्मचारियों का DA 60% से बढ़कर 63% तक पहुंच सकता है, जिससे उनकी सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी हो सकती है। सरकार की डीए बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएगी।

जुलाई से 63% हो सकता है DA

फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बेसिक सैलरी का 60 प्रतिशत DA मिल रहा है। लेकिन इंडस्ट्रियल लेबर के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के ताजा आंकड़ों के आधार पर DA 63 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। मार्च 2026 में AICPI-IW 149.1 था, जो अप्रैल में बढ़कर 149.9 हो गया। यदि मई और जून के आंकड़े भी इसी तरह पॉजिटिव रहते हैं, तो जुलाई से 3 प्रतिशत DA बढ़ोतरी हो सकती है।

अंतिम फैसला सरकार करेगी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें