DA Hike: मध्यप्रदेश राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

DA Hike: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने उनके महंगाई भत्ते (DA) में 9% की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिससे अब कर्मचारियों को 230% के बजाय 239% महंगाई भत्ता मिलेगा। इस बढ़ोतरी का फायदा नवंबर महीने के वेतन से मिलने लगेगा

अपडेटेड Nov 09, 2024 पर 7:31 PM
Story continues below Advertisement
DA Hike: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है।

DA Hike: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने उनके महंगाई भत्ते (DA) में 9% की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिससे अब कर्मचारियों को 230% के बजाय 239% महंगाई भत्ता मिलेगा। इस बढ़ोतरी का फायदा नवंबर महीने के वेतन से मिलने लगेगा, जिससे कर्मचारियों की आय में 620 रुपये से लेकर 7,000 रुपये तक का इजाफा होगा। सरकार ने ये फैसला कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों के बाद लिया है, जिसे कर्मचारी संगठनों ने भी सराहा है।

वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

मध्य प्रदेश के वित्त विभाग ने सभी छठे वेतनमान वाले सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इस बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है। इससे पहले 1 जुलाई 2023 से कर्मचारियों को 230% डीए मिल रहा था, जिसे अब 9% बढ़ाकर 239% कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2024 से प्रभावी मानी जाएगी और इसका पेमेंट 1 अक्टूबर 2024 से (नवंबर 2024 के वेतन के साथ) शुरू होगा।


चार किश्तों में होगा पेमेंट

1 जनवरी 2024 से 30 सितंबर 2024 तक के एरियर का भुगतान चार किस्तों में किया जाएगा। पहली किश्त दिसंबर 2024 में दूसरी जनवरी 2025 में, तीसरी फरवरी 2025 में और चौथी किश्त मार्च 2025 में दी जाएगी।

इन कर्मचारियों को मिलेगा एकसाथ पेमेंट

जो कर्मचारी 1 जनवरी 2024 से 30 सितंबर 2024 के बीच सर्विस खत्म कर चुके हैं या रिटायर हो गए हैं, उनके एरियर का पेमेंट एक साथा किया जाएगा। ऐसे कर्मचारियों या उनके परिवारों को इस अमाउट का फायदा मिलेगा। इस फैसले से राज्य के सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर है और उन्होंने सरकार का आभार व्यक्त किया है।

Public Holidays: 12, 13 और 15 नवंबर को इन राज्यों में बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर और स्कूल, ये है पू

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।