DA Hike: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने उनके महंगाई भत्ते (DA) में 9% की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिससे अब कर्मचारियों को 230% के बजाय 239% महंगाई भत्ता मिलेगा। इस बढ़ोतरी का फायदा नवंबर महीने के वेतन से मिलने लगेगा, जिससे कर्मचारियों की आय में 620 रुपये से लेकर 7,000 रुपये तक का इजाफा होगा। सरकार ने ये फैसला कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों के बाद लिया है, जिसे कर्मचारी संगठनों ने भी सराहा है।
