DA Hike: केंद्रीय कर्मचारी महंगाई भत्ता बढ़ने का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अगर पिछले सालों का रिकॉर्ड देखें तो सरकार ने ज्यादातर होली से पहले महंगाई भत्ता बढ़ाया है। साल 2026 में भी उम्मीद है कि सरकार होली से पहले डीए बढ़ाएगी। अब सवाल है कि सरकार कितना महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है? महंगाई भत्ता यानी डीए में 2% बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है। लेबर ब्यूरो ने दिसंबर 2025 का AICPI-IW आंकड़ा 148.2 जारी किया है। इसके आधार पर डीए 58% से बढ़कर 60% हो सकता है। लाखों कर्मचारी डीए बढ़ोतरी के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। इस बार होली 3 मार्च 2026 को है। ऐसे में सवाल है कि क्या सरकार होली से पहले डीए का ऐलान करेगी?
