Get App

DA Hike: जुलाई में कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता? 28 अप्रैल को होगा साफ, कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफे की तैयारी

DA Hike Expected in July 2023: केंद्रीय कर्मचारियों का अगला महंगाई भत्ता यानी DA (Dearness Allowance) अब 6 महीने बाद बढ़ेगा। हालांकि, दूसरी बार का डीए सरकार दिवाली के त्योहार से पहले बढ़ाती है लेकिन इसकी बढ़ोतरी 1 जुलाई से लागू होती है। सरकार डीए की दूसरी किश्त की बढ़ोतरी करने की तैयारी पहले से शुरू कर देती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 21, 2023 पर 7:09 PM
DA Hike: जुलाई में कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता? 28 अप्रैल को होगा साफ, कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफे की तैयारी
अब कितना फीसदी डीए बढ़ेगा ये 28 अप्रैल की शाम तक साफ हो जाएगा।

DA Hike Expected in July 2023: केंद्रीय कर्मचारियों का अगला महंगाई भत्ता यानी DA (Dearness Allowance) अब 6 महीने बाद बढ़ेगा। हालांकि, दूसरी बार का डीए सरकार दिवाली के त्योहार से पहले बढ़ाती है लेकिन इसकी बढ़ोतरी 1 जुलाई से लागू होती है। सरकार डीए की दूसरी किश्त की बढ़ोतरी करने की तैयारी पहले से शुरू कर देती है। अभी केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 42 फीसदी है। सरकार ने हाल में इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है और ये बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से लागू मानी गई है। अब फिर से ये चर्चाएं शुरू हो गई है कि अगल डीए हाइक कितने फीसदी का होगा। हालांकि, अब कितना फीसदी डीए बढ़ेगा ये 28 अप्रैल की शाम तक साफ हो जाएगा।

AICPI ने जारी की रिपोर्ट

ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर महंगाई भत्ता तय होता है। अब जनवरी से लेकर जून तक के आंकड़े जो आएंगे उसी के आधार पर तय होगा कि जुलाई में कितना महंगाई भत्ता बढ़ेगा। फिलहाल एआईसीपीआई के अंतिम आंकड़े आने बाकी हैं। अभी तक इंडेक्स पर महंगाई भत्ता 43.79 पहुंच चुका है। मतलब अभी तक 44 फीसदी महंगाई भत्ता फरवरी तक तय हो चुका है। अब देखना होगा कि मार्च का डेटा क्या कहता है। मार्च का यह डेटा 28 अप्रैल की शाम तक आएगा।

कर्मचारियों का डीए बढ़कर हो सकता है 46 फीसदी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें