7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों का नए साल में महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) और एचआरए बढ़ सकता है। ऐसी उम्मीद है कि नए साल में कर्मचारियों का डीए बढ़कर 50 फीसदी हो सकता है। जब डीए बढ़कर 50 फीसदी होगा तो उसके साथ एचआरए यानी हाउस रेंट अलाउंस बढ़नी भी तय है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो HRA करीब 3 फीसदी बढ़ सकता है। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों की घर आने वाली सैलेरी में बंपर इजाफा हो जाएगा।
