DA Hike Update: महंगाई के बढ़ते दबाव के बीच तमिलनाडु सरकार ने सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने गुरुवार को महंगाई भत्ते (DA) में 2% बढ़ोतरी का ऐलान किया। इस फैसले के बाद राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा। नई दरें 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएंगी। सरकार का कहना है कि बढ़ती महंगाई और जीवनयापन के खर्च को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, जिससे लाखों परिवारों को आर्थिक मदद मिलेगी।
तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
तमिलनाडु सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने महंगाई भत्ते (DA) में 2% बढ़ोतरी का ऐलान किया है।
सरकार के इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों, शिक्षकों, पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 60% हो गया है। यह नई दर 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी।
16 लाख लोगों को मिलेगा फायदा
राज्य सरकार के मुताबिक इस फैसले का फायदा करीब 16 लाख सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों, पेंशनर्स और उनके परिवारों को मिलेगा। बढ़ती महंगाई को देखते हुए यह फैसला लिया गया है ताकि लोगों को आर्थिक राहत मिल सके।
DA बढ़ाने से राज्य सरकार पर हर साल करीब 1,230 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रिवाइज DA से कर्मचारियों और शिक्षकों को सीधा फायदा मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।