DA Hike Update: केंद्र सरकार 5 मार्च को महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। आने वाले बुधवार को कैबिनेट की बैठक होगी। अगर पिछले सालों का रिकॉर्ड पर नजर डालें तो सरकार ने साल की शुरुआत में बढ़ने वाले महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) को होली से पहले बढ़ाने की घोषणा की है। ऐसे में पूरी संभावना है कि सरकार 5 मार्च को डीए बढ़ा सकती है। कर्मचारियों और पेंशनर्स को होली (Holi 2025) से पहले बड़ी खुशखबरी मिलेगी। 7वें वेतन आयोग के तहत DA साल में दो बार बढ़ाया जाता है। पहली बढ़ोतरी 1 जनवरी से लागू होती है और दूसरी 1 जुलाई से। 2025 की पहली बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से लागू होगी। सरकार इसकी आधिकारिक घोषणा कभी भी करे लेकिन ये लागू 1 जनवरी 2025 से माना जाता है।
केंद्र सरकार जल्द ही अपने कर्मचारियों को होली पर खुशखबरी दे सकती है। उम्मीद की जा रही है सरकार 3 से 4 प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो केंद्र सरकार के एंट्री-लेवल कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा हो जाएगा। जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये मंथली है, 540 से 720 रुपये मंथली तक बढ़ जाएगी।
महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन कैसे होती है?
अगर किसी कर्मचारी का वेतन 30,000 रुपये है और उसका बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, तो उसे अभी 50% यानी 9,000 रुपये डीए के रूप में मिल रहे हैं। अगर 3% बढ़ोतरी होती है तो डीए बढ़कर 9,540 रुपये हो जाएगा, जिससे सैलरी में 540 रुपये की बढ़ोतरी होगी। वहीं, 4% बढ़ोतरी होने पर डीए 9,720 रुपये हो जाएगा और सैलरी में 720 रुपये की बढ़ोतरी होगी।
पिछले साल कितनी हुई थी बढ़ोतरी?
मार्च 2024 में सरकार ने डीए में 4% की बढ़ोतरी कर इसे 50% तक पहुंचाया था। इसके बाद अक्टूबर 2024 में 3% बढ़ोतरी हुई, जिससे डीए 53% हो गया। अब जनवरी 2025 से डीए में फिर 3-4% बढ़ोतरी की उम्मीद है।
एक करोड़ से अधिक सरकारी कर्मचारियों को होगा फायदा
केंद्र सरकार के लगभग एक करोड़ कर्मचारी और पेंशनर्स को इस फैसले से फायदा होगा। सरकारी नियमों के अनुसार, डीए और पेंशनर्स को मिलने वाली महंगाई राहत (DR) साल में दो बार - जनवरी और जुलाई में रिवाइज की जाती है। यदि यह बढ़ोतरी लागू होती है, तो सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में एक बार फिर इजाफा देखने को मिलेगा।