DDA ने द्वारका सेक्टर 19B में लग्जरी फ्लैट्स लेने वाले होमबायर्स की दी राहत! फाइनल पेमेंट के लिए दिया इतना समय

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) से फ्लैट खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है। DDA ने द्वारका सेक्टर 19B में 1,800 से अधिक प्रीमियम फ्लैट्स के लिए अंतिम किश्त के पेमेंट की समय सीमा बढ़ा दी है। ये फ्लैट्स ई-ऑक्शन के माध्यम से बेचे गए थे।

अपडेटेड Sep 17, 2024 पर 3:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) से फ्लैट खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है।

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) से फ्लैट खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है। DDA ने द्वारका सेक्टर 19B में 1,800 से अधिक प्रीमियम फ्लैट्स के लिए अंतिम किश्त के पेमेंट की समय सीमा बढ़ा दी है। ये फ्लैट्स ई-ऑक्शन के माध्यम से बेचे गए थे। अब अंतिम 25 प्रतिशत अमाउंट का पेमेंट करने की नई अंतिम तिथि 30 सितंबर है, जो पहले 31 अगस्त थी। DDA ने बताया कि यह निर्णय खरीदारों के अनुरोध पर लिया गया, क्योंकि उन्हें पैसे का प्रबंध करने के लिए और समय चाहिए था। इसके अलावा फ्लैट्स में कुछ फिनिशिंग का काम बाकी है, जिस कारण समय सीमा बढ़ाई गई है।

साथ ही खरीदारों ने शिकायत की है कि DDA ने अब तक बिजली और पानी कनेक्शन, मेन गेट, सुरक्षा गार्ड्स और पार्क जैसी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था पूरी नहीं की है। इस बीच फ्लैट खरीदारों ने DDA अधिकारियों को पत्र लिखकर आशंका जताई है कि साइट पर धीमे काम के कारण कब्जा ट्रांसफर करने की समय सीमा एक महीने और बढ़ सकती है। DDA ने पहले भी जुलाई में एक बार समय सीमा बढ़ाई थी।

एक खरीदार जिसने DDA फ्लैट खरीदा, उसने कहा कि फ्लैट की पूरी 100 प्रतिशत अमाउंट चुका दी है। हमने ई-नीलामी के माध्यम से 3-BHK फ्लैट खरीदा था और दशहरा या दीवाली के दौरान शिफ्ट होने की योजना बना रहे थे, लेकिन फिलहाल फ्लैट में बिजली और पानी की कोई सुविधा नहीं है। कॉम्प्लेक्स में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं है और अपार्टमेंट में एंट्री एक साइड गेट से हो रही है। मेन गेट अभी चालू नहीं हुआ है। दीवाली पर गृह प्रवेश तो भूल ही जाइए। काम की गति को देखते हुए, मुझे नहीं लगता कि हम इस साल अपने फ्लैट में शिफ्ट हो पाएंगे।


पहले DDA की द्वारका हाउसिंग स्कीम 2024 के तहत 21 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू हुए थे। इस योजना में DDA ने 173 मिडिल-इनकम ग्रुप (MIG), हाई-इनकम ग्रुप (HIG) और पेंटहाउस फ्लैट्स की ई-नीलामी की पेशकश की थी। ये फ्लैट्स सेक्टर 14, 16B और 19B में हैं।

Federal Bank ने करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा! FD पर बढ़ाया ब्याज, मिलेगा 7.9% का इंटरेस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।