DDA ने शुरू किया नरेला 780 EWS फ्लैट्स का रजिस्ट्रेशन, आप भी कर सकते हैं अप्लाई

DDA EWS Flats: क्या आपका भी सपना दिल्ली में अपना घर खरीदने का है। आपके लिए अच्छी खबर है क्योंकि DDA ने EWS फ्लैट लॉन्च किये हैं। ये फ्लैट नरेला में हैं। ये फ्लैट्स पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिये जाएंगे। इन फ्लैट्स के लिए आपको डीडीए वेबसाइट पर अप्लाई करना होगा..

अपडेटेड Feb 16, 2024 पर 5:23 PM
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी त्योहार स्पेशल आवास योजना 2023 के तहत बाहरी दिल्ली के नरेला क्षेत्र में 780 से अधिक ईडब्ल्यूएस फ्लैटों की बुकिंग शुरू कर दी है।

DDA: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी त्योहार स्पेशल आवास योजना 2023 के तहत बाहरी दिल्ली के नरेला क्षेत्र में 780 से अधिक ईडब्ल्यूएस फ्लैटों की बुकिंग शुरू कर दी है। DDA ने जिन फ्लैटों को बिक्री के लिए रखा गया है, उन्हें पहले आओ पहले पाओ (एफसीएफएस) पर आवंटित किया जाएगा। डीडीए अधिकारियों के अनुसार त्योहार विशेष आवास योजना में लग्जरी, मिड-सेगमेंट और किफायती आवास श्रेणियों सहित लगभग 32,000 फ्लैट अलग-अलग फेज में पेश किये जाएंगे। ये आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) फ्लैटों के लिए की जाने वाली नई बुकिंग बुकिंग उस योजना का हिस्सा है।

अधिकारियों ने कहा कि त्योहार स्पेशल आवास योजना 2023 नवंबर 2023 में शुरू की गई थी और प्राधिकरण ने अब तक तीन महीने के पीरियड में 4,000 से अधिक फ्लैट बेचे हैं। इससे पहले फरवरी 2024 में प्राधिकरण ने द्वारका सेक्टर 19B में पेंटहाउस सहित अपने प्रीमियम फ्लैटों की ई-नीलामी का पहला फेज आयोजित किया था।

नई घोषणा में हमने ईडब्ल्यूएस केटेगरी के 784 फ्लैटों के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। ये फ्लैट नरेला एरिया के A1 और A4 में स्थित हैं। इन फ्लैटों के लिए रजिस्ट्रेश 15 फरवरी से शुरू हो गए हैं और ये फ्लैट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पेश किए जाएंगे। डीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि हमें उम्मीद है कि इन किफायती सेगमेंट इकाइयों के लिए हमें अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी जैसा कि हमें पहले अन्य श्रेणियों के लिए मिला था। EWS फ्लैट्स की कीमतें 11.5 लाख रुपये से शुरू होंगी। डीडीए ऑनलाइन सिस्टम-जनरेटेड डिमांड लेटर भी जारी करेगा।


अधिकारी ने कहा कि इच्छुक लोग योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं और डीडीए फ्लैट खरीद सकते हैं, भले ही उनके पास पहले से ही दिल्ली में एक घर हो। पहले दिल्ली में घर या अपार्टमेंट के मालिक लोगों को डीडीए आवास योजनाओं में भाग लेने की अनुमति नहीं थी, लेकिन डीडीए फ्लैटों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए प्राधिकरण ने 2023 में इस मानदंड को बदल दिया गया था।

डीडीए के घरों को खरीदने की पूरी प्रक्रिया आवेदन से लेकर आवंटन और कब्जे के जानकारी डीडीए की वेबसाइट dda.gov.in/eservices.dda.org.in पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से की जाएगी। इच्छुक आवेदकों को डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपने पैन और अन्य जानकारी का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा। वे बुकिंग अमाउंट का पेमेंट करके तुरंत पसंदीदा इलाकों और मंजिलों में अपनी पसंद का फ्लैट बुक कर सकते हैं।

त्योहार विशेष आवास योजना 2023 से पहले डीडीए ने जुलाई 2023 में एक आवास योजना शुरू की थी। इसमें 5,623 फ्लैटों की पेशकश की गई थी और 2021 में प्राधिकरण ने विभिन्न श्रेणियों में 18,000 फ्लैटों को ऑफर किया गया था।

Airport Rules: एयरपोर्ट के नियमों में हुआ बदलाव, प्लेन में यात्रा के दौरान बैग में नहीं रख सकते हैं ये

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।