DDA Housing Scheme 2026: क्या आप दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हैं? तो डीडीए यानी दिल्ली डेवलमेंट अथॉरिटी आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आई है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने साल की पहली हाउसिंग स्कीम DDA नागरिक आवास योजना 2026 शुरू कर दी है। डीडीए की स्कीम के तहत नरेला और सिरसपुर में अलग-अलग कैटेगरी के फ्लैट मिल रहे हैं। खास बात यह है कि फ्लैट बुकिंग पर 25 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है।
किन इलाकों में मिल रहे हैं फ्लैट?
इस योजना के तहत नरेला में HIG, MIG, LIG और EWS कैटेगरी के फ्लैट मिल रहे हैं। वहीं सिरसपुर में LIG फ्लैट्स ऑफर किए गए हैं। कुल मिलाकर इस स्कीम में 1,712 फ्लैट्स उपलब्ध हैं। नरेला में सबसे ज्यादा फ्लैट्स रखे गए हैं, जिससे खरीदारों के पास ज्यादा विकल्प मौजूद हैं।
कितने फ्लैट किस कैटेगरी में?
कीमतें कैटेगरी और लोकेशन के हिसाब से तय की गई हैं।
नरेला में HIG फ्लैट: करीब 95.88 लाख से 1.17 करोड़ रुपये
नरेला में MIG फ्लैट: 66.28 लाख से 83 लाख रुपये
नरेला में LIG फ्लैट: 15.26 लाख से 15.32 लाख रुपये
सिरसपुर में LIG फ्लैट: 11.51 लाख से 11.71 लाख रुपये
EWS फ्लैट: 9.60 लाख से 9.69 लाख रुपये
बुकिंग के लिए कितना पैसा देना होगा?
बुकिंग अमाउंट कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग है।
इसके अलावा 2,500 रुपये का नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन चार्ज भी देना होगा।
रजिस्ट्रेशन 24 जनवरी से शुरू हो चुका है। बुकिंग 28 जनवरी से चालू है। इच्छुक खरीदार DDA के आवास पोर्टल eservices.dda.org.in पर जाकर DDA नागरिक आवास योजना 2026 चुनकर अप्लाई कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है, जिससे लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
DDA की जन साधारण आवास योजना 2025 (फेज-3) में भी 25% की छूट दी जा रही है। इसमें नरेला के सेक्टर G7/G8 और A1 से A4 में 691 EWS फ्लैट्स उपलब्ध हैं। इनकी बुकिंग 27 जनवरी से शुरू हो चुकी है।
क्यों जल्दी करना जरूरी है?
DDA के फ्लैट पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिए जाते हैं। पिछली योजनाओं में फ्लैट कुछ ही दिनों में बुक हो गए थे। ऐसे में अगर आप सस्ते और सरकारी भरोसे वाले घर की तलाश में हैं, तो देर करना भारी पड़ सकता