DDA Housing Scheme: सरकारी कर्मचारियों के लिए सस्ते फ्लैट खरीदने का मौका, आज 26 मार्च से कर सकते हैं अप्लाई

DDA Housing Scheme: दिल्ली में घर खरीदने का सपना देखने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छा मौका है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने ‘कर्मयोगी हाउसिंग स्कीम’ लॉन्च की है, जिसके तहत फ्लैट्स पर 25% तक की छूट दी जा रही है

अपडेटेड Mar 26, 2026 पर 1:48 PM
Story continues below Advertisement
DDA Housing Scheme: दिल्ली में घर खरीदने का सपना देखने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है।

DDA Housing Scheme: दिल्ली में घर खरीदने का सपना देखने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छा मौका है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने ‘कर्मयोगी हाउसिंग स्कीम’ लॉन्च की है, जिसके तहत फ्लैट्स पर 25% तक की छूट दी जा रही है। इस योजना की शुरुआत राम नवमी के मौके पर की गई है और इसके लिए आवेदन 26 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे।

इस योजना की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ सरकारी कर्मचारी ही आवेदन कर सकते हैं। इसमें केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी, सरकारी बैंक, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, यूनिवर्सिटी और स्वायत्त संस्थानों के कर्मचारी शामिल हैं। आम लोगों के लिए यह स्कीम उपलब्ध नहीं है।

DDA इस योजना के तहत कुल 936 फ्लैट्स ऑफर कर रहा है, जो दिल्ली के नरेला के पॉकेट-6 इलाके में स्थित हैं। इनमें 1 BHK, 2 BHK और 3 BHK फ्लैट शामिल हैं। कुल फ्लैट्स में 256 एक बेडरूम, 448 दो बेडरूम और 232 तीन बेडरूम वाले फ्लैट्स हैं।


सभी फ्लैट्स रेडी-टू-मूव हैं, यानी खरीदने के बाद तुरंत रहने के लिए तैयार हैं। साथ ही ये फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी हैं, जिससे खरीदार को पूरी मालिकाना हक मिलता है। फ्लैट्स का अलॉटमेंट ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा।

कीमतों की बात करें तो 25% छूट के बाद 1 BHK फ्लैट की कीमत करीब 63.51 लाख रुपये, 2 BHK की कीमत 75.60 लाख रुपये और 3 BHK की कीमत करीब 1.06 करोड़ रुपये रखी गई है। अच्छी बात यह है कि इन कीमतों में पार्किंग चार्ज भी शामिल है, अलग से कोई फीस नहीं देनी होगी।

इन फ्लैट्स में बड़ी बालकनी के साथ कम्युनिटी सेंटर और क्लब हाउस जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। इसके अलावा, खरीदार पहले सैंपल फ्लैट देखकर अपनी पसंद तय कर सकते हैं। कुल मिलाकर, यह योजना सरकारी कर्मचारियों के लिए सस्ते और बेहतर घर का अच्छा मौका लेकर आई है।

Bank Locker: मेरे बैंक लॉकर की चाबी खो गई है, अब मुझे क्या करना होगा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।