DDA मध्यम वर्गीय हाउसिंग स्कीम लॉन्च, दिल्ली में सस्ता घर खरीदने का सुनहरा मौका, जानें कीमत और कैसे करें बुकिंग

DDA Madhyam Vargiya Housing Scheme: लगभग 40,000 फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन 22 अगस्त, 2024 से शुरू हो चुका है। मध्यम वर्गीय आवास योजना 2024 (मध्यम वर्ग) के तहत MIG और HIG खरीदारों के लिए 5,531 फ्लैट पेश की है

अपडेटेड Aug 26, 2024 पर 10:04 AM
Story continues below Advertisement
DDA Housing Scheme: विभिन्न इनकम ग्रुप्स के लिए लगभग 40,000 फ्लैट पेश किए गए हैं

DDA Madhyam Vargiya Housing Scheme: अगर आप राष्ट्रीय राजधानी में घर लेना चाहते हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की मध्यम वर्गीय हाउसिंग स्कीम लॉन्च हो गई है। DDA ने 2024 के लिए तीन आवासीय योजनाएं लॉन्च की है। अलग-अलग इनकम वाले खरीदारों के लिए लगभग 40,000 फ्लैट उपलब्ध है। अगर आप भी दिल्ली में घर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये शानदार मौका है। 'सस्ता घर' स्कीम के तहत ही केवल 11.50 लाख रुपये में ही घर दिया जाएगा। कुल 39,400 फ्लैटों के लिए रजिस्टेशन शुरू हो चुका है।

'सस्ता घर' आवास योजना 2024 में 34,177 फ्लैटों के साथ EWS और LIG को टारगेट किया गया है। एक अन्य योजना, मध्यम वर्गीय आवास योजना 2024 (मध्यम वर्ग) है जो MIG और HIG खरीदारों के लिए 5,531 फ्लैट पेश करती है। द्वारका हाउसिंग स्कीम 2024 में द्वारका के सेक्टर 14, 16B और 19B में पेंटहाउस और सुपर एचआईजी यूनिट सहित 173 प्रीमियम फ्लैट शामिल हैं।

मध्यम वर्गीय हाउसिंग स्कीम 2024 क्या है (What Is Madhyam Vargiya Housing Scheme 2024)?


- डीडीए मध्यम वर्गीय हाउसिंग स्कीम 2024 एक सरकारी प्रायोजित हाउसिंग स्कीम है। इसका उद्देश्य दिल्ली में मध्यम आय वाले परिवारों को किफायती दाम पर घर उपलब्ध कराना है।

- डीडीए मध्यम वर्गीय हाउसिंग स्कीम 2024 तहत नरेला, लोकनायकपुरम और जसोला में अलग-अलग किस्तों में लगभग 5,531 फ्लैट पेश किए जाएंगे।

- डीडीए मध्यम वर्गीय हाउसिंग स्कीम 2024 'पहले आओ पहले पाओ (First Come First Serve- FCFS)' के आधार पर एक ऑनलाइन स्कीम है।

अप्लाई करने की तारीख

- फ्लैटों की ई-नीलामी में हिस्सा लेने और एडवांस राशि ऑनलाइन जमा करने के लिए 16 सितंबर शाम छह बजे तक समय निर्धारित किया गया है।

- सभी डीडीए फ्लैट्स के लिए रजिस्ट्रेशन 22 अगस्त, 2024 से शुरू हो गया है। नीलामी प्रोसेस ऑनलाइन मोड पर ही 24 से 26 सितंबर के दौरान शुरू किया जाएगा।

- सस्ता घर और मध्यम वर्गीय योजना के तहत EWS, LIG, MIG और अन्य फ्लैटों के लिए बुकिंग प्रोसेस 10 सितंबर से शुरू होगी।

कैसे करें बुकिंग?

इच्छुक फ्लैट्स खरीदारों को सबसे पहले डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.dda.gov.in या https://eservices.dda.org.in पर जाना होगा।

- फिर पैन और अन्य डिटेल्स का उपयोग करके लॉगिन क्रेडेंशियल बनाना होगा।

- इसके बाद उसी के साथ लॉग इन करना होगा।

- अब 2,500 रुपये का भुगतान करके डीडीए मध्यम वर्गीय आवास योजना 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कर लें।

- रजिस्ट्रेशन 22 अगस्त, 2024 से जारी है। रजिस्ट्रेशन राशि ऑनलाइन भुगतान की जानी है। ध्यान रहे यह वापस भी नहीं की जाएगी।

इन बातों का रखें ध्यान

- इच्छुक व्यक्ति फ्लैटों का आकार, स्थान, कीमत और फ्लैट/पॉकेट का लेआउट प्लान जैसी सभी डिटेल्स https://eservices.dda.org.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- J&K Assembly Elections: आम आदमी पार्टी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए जारी की पहली लिस्ट

- ये सभी फ्लैट रेडी-टू-मूव-इन कंडिशन में हैं। इच्छुक व्यक्ति https://eservices.dda.org.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। खरीदारों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर फ्लैट बुक करने का विकल्प मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।