DDA Housing Scheme 2026: दिल्ली में सस्ता घर खरीदने वालों के लिए आखिरी मौका है। डीडीए ने प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2026 की तारीख आगे बढ़ा दी है। अब आम लोग कल 20 फरवरी 2026 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अगर आप भी दिल्ली में मार्केट रेट से सस्ता घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो डीडीए की ये स्कीम आपके काम आ सकती है।
दिल्ली में घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने अपनी प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2026 की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब इच्छुक लोग 20 फरवरी 2026 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह स्कीम 6 जनवरी 2026 को शुरू हुई थी। लोगों की डिमांड और अधिक भागीदारी को देखते हुए टाइमलाइन बढ़ाई गई है।
कितने फ्लैट और कहां मिलेंगे?
डीडीए की स्कीम के तहत कुल 582 फ्लैट उपलब्ध हैं। इसके अलावा कार और स्कूटर की पार्किंग के लिए गैरेज भी दिए जा रहे हैं। डीडीए के फ्लैट अलग-अलग कैटेगरी में हैं, जैसे डीए HIG, MIG, LIG, जनता और EWS फ्लैट। ये फ्लैट दिल्ली के प्रमुख इलाकों में हैं। इनमें जसोला, वसंत कुंज, रोहिणी, द्वारका, करोल बाग, दिलशाद गार्डन, गाजीपुर और लोकनायकपुरम शामिल हैं।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और EMD अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट जमा करने की आखिरी तारीख 20 फरवरी शाम 6 बजे तक है। अंतिम आवेदन जमा करने की तारीख 23 फरवरी 2026 है। DDA के अनुसार ई-ऑक्शन का शेड्यूल 26 फरवरी को घोषित किया जाएगा। ऑनलाइन नीलामी 2 से 5 मार्च के बीच होने की संभावना है। घर खरीदने के इच्छुक लोग कल तक अप्लाई कर दें।