DDA Housing Scheme 2026: दिल्ली में सस्ता घर खरीदने वालों के लिए आखिरी मौका है। डीडीए ने प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2026 की तारीख आगे बढ़ा दी है। अब आम लोग कल 20 फरवरी 2026 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अगर आप भी दिल्ली में मार्केट रेट से सस्ता घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो डीडीए की ये स्कीम आपके काम आ सकती है।
