सिर्फ 11 लाख रुपये में खरीदें दिल्ली में घर! सरकार लेकर आई स्कीम, शुरू हो चुका है रजिस्ट्रेशन

DDA Scheme: दिल्ली में घर खरीदने का सपना अब हो सच हो सकता है। जी हां, दिल्ली में अब आप सिर्फ 11 लाख रुपये में घर ले सकते हैं। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने दिल्ली के कई इलाकों में 40,000 से अधिक फ्लैटों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है

अपडेटेड Aug 23, 2024 पर 7:03 PM
Story continues below Advertisement
DDA Scheme: दिल्ली में घर खरीदने का सपना अब हो सच हो सकता है।

DDA Scheme: दिल्ली में घर खरीदने का सपना अब हो सच हो सकता है। जी हां, दिल्ली में अब आप सिर्फ 11 लाख रुपये में घर ले सकते हैं। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने दिल्ली के कई इलाकों में 40,000 से अधिक फ्लैटों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। नरेला, रोहिणी, सिरासपुर, रामगढ़ और लोकनायकपुरम जैसे स्थानों में यह फ्लैट मिल रहे हैं। DDA हाउसिंग स्कीम 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 22 अगस्त 2024 से शुरू हो चुका है, जबकि फ्लैट बुकिंग का प्रोसेस 10 सितंबर 2024 से शुरू होगा।

DDA ने तीन योजनाओं के तहत 40,000 से अधिक फ्लैटों की पेशकश की है जिसमें DDA सस्ता घर हाउसिंग स्कीम 2024 (EWS और LIG के लिए), DDA जनरल हाउसिंग स्कीम 2024 (LIG, MIG, HIG के लिए), और DDA द्वारका हाउसिंग स्कीम 2024 (LIG, MIG, और HIG के लिए) शामिल है।

DDA सस्ता घर हाउसिंग स्कीम 2024


यह योजना विशेष रूप से LIG और EWS श्रेणियों के तहत 34,177 फ्लैट हैं। ये फ्लैट दिल्ली के नरेला, रोहिणी, सिरासपुर, रामगढ़ कॉलोनी और लोकनायकपुरम में स्थित हैं। इन फ्लैटों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। EWS केटेगरी के लिए परिवार की सालाना आय 10 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

जगह

सिरासपुर, लोकनायकपुरम, रामगढ़, नरेला और रोहिणी में फ्लैट मिल रहे हैं।

फ्लैट्स का प्राइस

EWS या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए फ्लैट की कीमत 11.54 लाख रुपये से शुरू होती है, जिनकी सालाना पारिवारिक इनकम 10 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। LIG फ्लैटों की कीमत 25.2 लाख रुपये तक है। इस कीमत के बीच बड़ी संख्या में फ्लैट सेल में मिल रहे हैं।

योग्यता

आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।

आवेदन की अंतिम तिथि तक आवेदक की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।

EWS फ्लैटों के लिए आवेदन करने वाले आवेदक और को एप्लिकेंट के परिवार की सालाना इनकम 10 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। अन्य केटेगरी के लिए इनकम की कोई लिमिट नहीं है।

आवेदक के पास स्थायी खाता संख्या (PAN) कार्ड होना चाहिए।

कैसे करना होगा अप्लाई?

DDA की आधिकारिक वेबसाइट www.dda.gov.in पर जाएं।

PAN और अन्य जानकारी का इस्तेमाल करके लॉगिन क्रेडेंशियल बनाएं।

उन्हीं क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।

DDA सस्ता घर हाउसिंग स्कीम 2024 (FCFS) के लिए 2,500 रुपये (GST सहित) से रजिस्ट्रेश कराना होगा। ये पैसा आपको वापिस नहीं मिलेगा। जो आवेदक पहले से FCFS फेज IV या दिवाली स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2023 (FCFS) में रजिस्टर हैं, उन्हें फिर से पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है। FCFS फेज IV या दिवाली स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2023 (FCFS) में पहले से रजिस्टर व्यक्ति और इस FCFS योजना के लिए सफलतापूर्वक रजिस्टर नए आवेदक दिये फ्लैट बुक कर सकेंगे।

सभी फ्लैट अलग-अलग चरणों में पेश किए जाएंगे। बुकिंग 10 सितंबर 2024 से शुरू होगी। एक बार एक विशेष फ्लैट को ऑनलाइन चुनने के बाद, आवेदक को बुकिंग अमाउंट जमा करने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा। इस दौरान वह फ्लैट अन्य लोगों के लिए उपलब्ध नहीं होगा।

DDA जनरल हाउसिंग स्कीम 2024

इस योजना के तहत 5,531 फ्लैट उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 29 लाख रुपये से शुरू होती है और ये फ्लैट जसोला, लोकनायकपुरम और नरेला में स्थित हैं। यह योजना HIG, MIG और LIG श्रेणियों के लिए है।

DDA द्वारका हाउसिंग स्कीम 2024

इस योजना के तहत 173 फ्लैट उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 1.28 करोड़ रुपये से शुरू होती है। ये फ्लैट द्वारका के सेक्टर 14, 16B, और 19B में स्थित हैं और यह योजना HIG, MIG और LIG श्रेणियों के लिए है।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 26% ITR प्रोसेस नहीं किया है, क्या आपको इससे डरने की जरूरत है?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।