डेबिट कार्ड दोबारा बनवाने के लिए देना होता है चार्ज, जानिए इन 6 बैंकों का चार्ज

Debit Card Replacement Charges: कई बैंक आपके डेबिट कार्ड के लिए दूसरे साल से चार्ज लेना शुरू कर देते हैं। ये चार्ज ग्राहकों के सेविंग अकाउंट से अपने आप कट जाता है। ये चार्ज डेबिट कार्ड के टाइप पर निर्भर करता है। आपका कार्ड जिस तरह का होगा सर्विस चार्ज भी वैसा ही होगा

अपडेटेड Oct 23, 2023 पर 4:41 PM
भारतीय स्टेट बैंक 300 रुपये प्लस जीएसटी डेबिट कार्ड रिप्लेसमेंट चार्ज लेता है।

Debit Card Replacement Charges: कई बैंक आपके डेबिट कार्ड के लिए दूसरे साल से चार्ज लेना शुरू कर देते हैं। ये चार्ज ग्राहकों के सेविंग अकाउंट से अपने आप कट जाता है। ये चार्ज डेबिट कार्ड के टाइप पर निर्भर करता है। आपका कार्ड जिस तरह का होगा सर्विस चार्ज भी वैसा ही होगा। बैंक कार्ड के चोरी होने या खो जाने पर भी चार्ज लेते हैं। यहां आपको देश के प्रमुख बैंको के डेबिट कार्ड पर लिये जाने वाले चार्ज के बारे में बता रहे हैं।

बैंकों की वेबसाइट के मुताबिक डेबिट कार्ड रिप्लेसमेंट चार्ज हैं ये..

एसबीआई डेबिट कार्ड रिप्लेसमेंट चार्ज (SBI Bank)


भारतीय स्टेट बैंक 300 रुपये प्लस जीएसटी डेबिट कार्ड रिप्लेसमेंट चार्ज लेता है। जीएसटी 18% की दर से लागू है।

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)

डेबिट कार्ड के लिए एचडीएफसी बैंक रिप्लेसमेंट या दोबार जारी करने के लिए 200 रुपये और जीएसटी लगते हैं।

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)

ICICI Bank डेबिट कार्ड के लिए 200 रुपये प्लस जीएसटी चार्ज करता है। जीएसटी 18 फीसदी है।

Yes Bank

Yes Bank 199 रुपये और जीसएटी लेता है।

केनरा बैंक (Canera Bank)

केनरा बैंक 150 रुपये और टैक्स लेता है। इस पर जीएसटी 18 फीसदी है।

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab Nationa Bank)

पीएनबी डेबिट कार्ड रिप्लेसमेंट चार्ज के रूप में कार्ड के आधार पर 150 रुपये से 500 रुपये के बीच चार्ज करता है।

न्यूनतम बैलेंस नहीं मेंटेन करने पर काटा जाता है चार्ज

ज्यादातर बैंक अपने सेविंग अकाउंट को न्यूनतम बैलेंस मेंटेन करने के लिए कहते हैं और इसके लिए वह एक तय अमाउंट भी रखते हैं। उस तय किये गए अमाउंट से कम बैलेंस होने पर बैंक आपके जुर्माना पैसा काटकर चार्ज करता है। सभी बैंकों का लगाए गए जुर्माने का अमाउंट अलग-अलग होता है। ये ब्रांच के एरिया के हिसाब से भी अलग-अलग होता है। शहरी इलाकों की ब्रांच में न्यूनतम बैलेंस नहीं मेंटेंन करने पर ज्यादा पैसा काटा जाता है। जबकि, वही बैंक ग्रामीण इलाके की ब्रांच में कम पैसा काटेगा।

छोटे-मझोले शेयर हुए काफी महंगे, अब लॉर्ज कैप में नजर आ रहे कमाई के अच्छे मौके : प्रशांत जैन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।