Get App

सुप्रीम कोर्ट के हाल के फैसले के बाद पेंशन के पेंच, जानिए कौन होंगे ज्यादा पाने के हकदार

अगर आप ज्यादा पेंशन पाना चाहते हैं तो आपकी मंथली बेसिक सैलेरी 15000 रु से ज्यादा तो होनी ही चाहिए। साथ में कई सारी शर्तें भी आपको पूरी करनी होंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 17, 2022 पर 1:24 PM
सुप्रीम कोर्ट के हाल के फैसले के बाद पेंशन के पेंच, जानिए कौन होंगे ज्यादा पाने के हकदार
जिन लोगों ने ज्यादा कंट्रीब्य़ूशन दे दिया है और 1 सितंबर 2014 से पहले रिटायर हो चुके हैं तो EPS की नई स्कीम को स्वीकार करने वाले ज्यादा पेंशन के हकदार होंगे

भले ही आपकी सैलरी अभी लाखों में हो। लेकिन आगे चलकर पेंशन एक बड़ा सहारा होता है। यही वजह है कि उम्र के एक पड़ाव के बाद अक्सर पेंशन की टेंशन सताने लगती है। हर कोई ज्यादा से ज्यादा पेंशन पाना चाहता है। आज हम इसी मुद्दे पर बात करेंगे क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के हाल के फैसले के बाद कई लोगों के लिए पेंशन की टेंशन बढ़ गई है तो कई लोगों की पेंशन की टेंशन घट गई है। अगर आप ज्यादा पेंशन पाना चाहते हैं तो आपकी मंथली बेसिक सैलेरी 15000 रु से ज्यादा तो होनी ही चाहिए। साथ में कई सारी शर्तें भी आपको पूरी करनी होंगी। सुप्रीम कोर्ट के हाल के फैसले के बाद आपको क्या करना चाहिए ये बताने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के लक्ष्मण रॉय के साथ हैं खेतान एंड कंपनी के पार्टनर अंशुल प्रकाश।

ज्यादा पेंशन का हकदार कौन?

अगर आप ज्यादा पेंशन पाना चाहते हैं तो आपकी मंथली बेसिक सैलेरी 15000 रु से ज्यादा तो होनी ही चाहिए। साथ में कई सारी शर्तें भी आपको पूरी करनी होंगी। इसके लिए पहली शर्त ये है कि आपको 1 सितंबर 2014 तक EPF का मेंबर होना चाहिए। ज्यादा पेंशन के लिए EPS में किए गए बदलाव पर सहमति भी जरूरी है। अगर अभी तक सहमति नहीं दी है तो इसके लिए 4 महीने का वक्त मिला है। इसके लिए एम्प्लॉई और एम्प्लॉयर को EPFO में ज्वॉइंट डिक्लेयरेशन देना होगा। EPFO में ज्वॉइंट डिक्लेयरेशन देने की आखिरी तारीख 3 मार्च 2023 है। पेंशन का ये निर्णय ऑप्शनल है। कोई चाहे तो इस स्कीम से बाहर रह सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें