बाजार में लगातार 5वें दिन गिरावट जारी है। निफ्टी 350 प्वाइंट टूटकर 17 हजार 250 के पास आया। SENSEX भी करीब 1200 प्वाइंट टूटा। शुरुआती मजबूती के बाद अब बैंक निफ्टी भी कमजोर नजर आ रहा है। इस समय ये करीब 600 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं INDIA VIX में 18 परसेंट का उछाल नजर आया है। बाजार में आज INFOSYS, BAJAJ FINANCE और HDFC BANK ने दबाव बनाया है।
