Get App

3 बार CM रह चुके अरविंद केजरीवाल की है कितनी सैलरी! यहां जानें बैंक बैलेंस और संपत्ति

Delhi CM Arvind Kejariwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिर से चर्चा में हैं। शराब घोटाले के आरोप में जेल से बाहर आने के बाद, केजरीवाल ने अपने इस्तीफे का ऐलान किया, जिससे राजनीति में हलचल मच गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2024 पर 5:23 PM
3 बार CM रह चुके अरविंद केजरीवाल की है कितनी सैलरी! यहां जानें बैंक बैलेंस और संपत्ति
Delhi CM Arvind Kejariwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिर से चर्चा में हैं।

Delhi CM Arvind Kejariwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिर से चर्चा में हैं। शराब घोटाले के आरोप में जेल से बाहर आने के बाद, केजरीवाल ने अपने इस्तीफे का ऐलान किया, जिससे राजनीति में हलचल मच गई है। लोगों के मन में ये सवाल भी उठता है कि तीन बार दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे केजरीवाल ने अब तक कितनी संपत्ति बनाई है और उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर कितनी सैलरी मिलती है।

अरविंद केजरीवाल की पढ़ाई

केजरीवाल ने आईआईटी खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है और राजनीति में आने से पहले भारतीय राजस्व सेवा में अधिकारी थे। 2012 में उन्होंने 'आम आदमी पार्टी' बनाई और अभी तक इसके राष्ट्रीय संयोजक हैं।

अरविंद केजरीवाल की सैलरी

बतौर मुख्यमंत्री, केजरीवाल को हर महीने 4 लाख रुपये सैलरी मिलती है, साथ ही सरकारी बंगला, गाड़ी, ड्राइवर और अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं। 2020 के चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति 3.44 करोड़ रुपये बताई थी, जबकि 2015 में उनकी संपत्ति 2.1 करोड़ रुपये थी। उनके पास कोई कार या प्राइवेट घर नहीं है, लेकिन उनकी पत्नी के नाम पर गुरुग्राम में एक घर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें