क्या आप भी कैब में यात्रा करते हुए अपना सामान कार में भूल गए हैं? शहरों मे कैब लेते समय अक्सर लोग गाड़ियों में अपना सामान भूल जाते हैं। कैब एग्रीगेटर उबर के 'लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स' के अनुसार 2024 में दिल्ली के यात्री सबसे ज्यादा भूलने वाले लोग हैं। पूरे भारत में उबर में फोन, वॉलेट, बैग और कपड़े सबसे ज्यादा भूले जाने वाले सामानों की गिनती में शामिल हैं।
