India Post लेकर आया 24 स्पीड पोस्ट, अब बड़े शहरों में अगले दिन पहुंच जाएगा पार्सल

India Post: डाक विभाग एक नई तेज डिलीवरी सर्विस 24 Speed Post शुरू करने जा रहा है। इस सर्विस का मकसद लोगों को तेज और भरोसेमंद पार्सल व डॉक्यूमेंट डिलीवरी देना है। शुरुआत में यह सर्विस देश के 6 बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में मिलेगी

अपडेटेड Mar 17, 2026 पर 1:12 PM
Story continues below Advertisement
India Post: डाक विभाग एक नई तेज डिलीवरी सर्विस 24 Speed Post शुरू करने जा रहा है।

India Post: डाक विभाग एक नई तेज डिलीवरी सर्विस 24 Speed Post शुरू करने जा रहा है। इस सर्विस का मकसद लोगों को तेज और भरोसेमंद पार्सल व डॉक्यूमेंट डिलीवरी देना है। शुरुआत में यह सर्विस देश के 6 बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में मिलेगी। इन शहरों के बीच भेजा गया पार्सल अगले दिन (D+1) पहुंचाने का टारगेट रखा गया है। ये सर्विस आज 17 मार्च से शुरू होगी।

24 और 48 घंटे में डिलीवरी ऑप्शन

24 Speed Post: अगले दिन डिलीवरी


48 Speed Post: दो दिन में डिलीवरी

इसके लिए खास प्रोसेसिंग और एयर ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे पार्सल जल्दी पहुंचे।

आम लोगों को क्या होगा फायदा?

इस सर्विस से उन लोगों को बड़ा फायदा होगा, जिन्हें जरूरी डॉक्यूमेंट जल्दी भेजने होते हैं। जैसे प्रॉपर्टी पेपर, बैंक डॉक्यूमेंट, इंश्योरेंस पेपर या मेडिकल रिपोर्ट। सबसे खास बात यह है कि अगर तय समय पर डिलीवरी नहीं होती, तो मनी-बैक गारंटी भी दी जाएगी। इससे लोगों का भरोसा बढ़ेगा और वे महंगे प्राइवेट कूरियर पर कम निर्भर रहेंगे।

सुरक्षा और ट्रैकिंग भी बेहतर

नई सर्विस में OTP के जरिए सुरक्षित डिलीवरी दी जाएगी। साथ ही हर स्टेप पर SMS अलर्ट और ट्रैकिंग सुविधा भी मिलेगी, जिससे ग्राहक अपने पार्सल का स्टेटस आसानी से जान सकेंगे।

बिजनेस के लिए भी फायदे

छोटे कारोबार और ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए भी यह सर्विस उपयोगी होगी। इसमें फ्री पिकअप, बाद में पेमेंट (BNPL), API इंटीग्रेशन और सेंट्रलाइज्ड बिलिंग जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। सरकार का मानना है कि इस नई पहल से India Post की सर्विस मजबूत होगी और यह निजी कूरियर कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकेगी।

Platinum Price Today: आज 17 मार्च को महंगा हुआ प्लैटिनम, जानिये मंगलवार को क्या रहा दाम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।