Platinum Rate Today: आज हफ्ते के दूसरे दिन प्लैटिनम महंगा हुआ है। 17 मार्च 2026 को प्लैटिनम कल की तुलना में करीब 3000 रुपये महंगा हुआ है। दिल्ली में 1 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 6,400 रुपये है। यानी, 10 ग्राम प्लैटिनम की कीमत 64,000 रुपये है। देश के ज्यादातर राज्यों और शहरों में प्लैटिनम की कीमत लगभग एक जैसी है। देश के बड़े शहरों में मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, भोपाल, इंदौर में एक ग्राम में प्लैटिनम की कीमत 64,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
आखिर क्यों प्लैटिनम खरीद रहे हैं लोग?
इस समय बाजार में सोने की कीमत काफी ज्यादा हो गई है। करीब 10 ग्राम सोना 1.60 लाख रुपये के आसपास बिक रहा है, जबकि 10 ग्राम प्लैटिनम करीब 63,900 रुपये में मिल रहा है। दोनों के दाम में बड़ा अंतर होने की वजह से अब कई लोग सोने की जगह प्लैटिनम खरीदने की सोच रहे हैं। जो लोग कम बजट में कुछ नया और अलग लेना चाहते हैं, उनके लिए प्लैटिनम एक अच्छा विकल्प बनकर उभर रहा है।
प्लैटिनम ज्वैलरी का डिजाइन भी आजकल काफी ट्रेंड में है। इसका लुक सिंपल, क्लासी और मॉडर्न होता है, इसलिए खासकर युवाओं में इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। शादी या सगाई जैसे खास मौकों पर भी लोग अब सोने के साथ प्लैटिनम ज्वैलरी लेना पसंद कर रहे हैं। हालांकि खरीदने से पहले इसका लेटेस्ट रेट, शुद्धता और मेकिंग चार्ज जरूर चेक कर लेना चाहिए, क्योंकि इसकी कीमत बाजार के हिसाब से बदलती रहती है।
प्लैटिनम की कीमत - मंगलवार 17 मार्च 2026