Silver Price Today: चांदी के भाव में आज हफ्ते के दूसरे दिन मामूली गिरावट रही। मंगलवार 17 मार्च को चांदी का भाव 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हुआ है। दिल्ली की बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,69,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। मुंबई, राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश जैसे उत्तरी भारतीय राज्यों में चांदी का भाव इसी रेट पर कारोबार कर रहा है। वहीं, दक्षिण भारतीय राज्यों में एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,75,900 रुपये पर कारोबार कर रहा है। यहां जानिये आज मंगलवार 17 मार्च को क्या रहा एक किलोग्राम चांदी का भाव।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर दुनियाभर के बाजारों पर पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद इस समय सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आम तौर पर जब हालात अनिश्चित होते हैं तो लोग सोने में निवेश बढ़ाते हैं, लेकिन अभी बाजार में सप्लाई ज्यादा और मांग थोड़ी कमजोर होने के कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
यह तनाव 28 फरवरी 2026 को उस समय बढ़ा, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर एयर स्ट्राइक की। इसके जवाब में ईरान ने भी मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। इसके बाद से मिडिल ईस्ट में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं और इसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में साफ नजर आ रहा है।
अब इस टकराव का आज 18 दिन हैं लेकिन स्थिति अभी भी सामान्य नहीं हुई है। ऐसे में एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, क्योंकि वैश्विक माहौल अभी भी अस्थिर है।
मंगलवार 17 मार्च का सिल्वर रेट