RD Investment: क्या आप भी इस धनतेरस और दिवाली में निवेश की रेगुलर स्कीम शुरू करने का प्लान कर रहे हैं। आपके पास एक साथ बहुत अधिक पैसा नहीं हैं, लेकिन अपनी सैलरी या सेविंग से हर महीने आप निवेश करना चाहते हैं, तो रेकरिंग डिपॉजिट आपके काम आ सकता है। रेकरिंग डिपॉजिट (Recurring Deposit) में हर महीने एक तय पैसा निवेश किया जाता है। हर महीने के निवेश पर पहले से तय ब्याज मिलता है। ये सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) की तरह काम करता है। बैंकबाजार डॉट कॉम के डेटा के मुताबिक देश के बड़े बैंक रेकरिंग डिपॉजिट पर इतना ब्याज दे रहे हैं।
डीसीबी बैंक 5 साल की आरडी पर 7.6 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। यह दर 2 करोड़ रुपये से कम की आरडी पर मिलेगा।
2 सूर्योदय लघु वित्त बैंक (Suryoday Small Finance Bank)
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को 5 से 10 साल की आरडी पर 7.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीजन को 7.5 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है।
3 उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
निवेशक 36 से 60 महीने की अवधि के लिए आरडी पर 7.2 फीसदी ब्याज का लाभ उठा सकते हैं। 63 से 120 महीनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.5 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है।
बैंक आरडी पर 7.25 प्रतिशत ब्याज दे रहा है जो 60 महीनों में मैच्योर होगा।
बैंक 61 महीने और उससे अधिक के रेकरिंग डिपॉजिट पर 7 फीसदी का ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिक अतिरिक्त ब्याज के 50 आधार अंक यानी 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है।
एक्सिस बैंक 5 साल की आरडी पर 7 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीजन को 5 करोड़ रुपये से अधिक की आरडी पर 0.75 फीसदी का ब्याज देगा।
एचडीएफसी बैंक 5 साल की आरडी पर 7 फीसदी का ब्याज दे रहा है जो 5 सालों में मैच्योर होगा। सीनियर सिटीजन को 7.50 फीसदी का ब्याज देगा।