Get App

Silver Rate Today: आज चांदी सस्ती हुई या महंगी? जानें दिल्ली, पटना, लखनऊ समेत अपने शहर का भाव

Silver Rate Today: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब सर्राफा बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है और निवेशकों से लेकर गहने खरीदने वालों तक सभी की नजर बाजार पर टिकी हुई है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड May 23, 2026 पर 8:48 AM
Silver Rate Today: आज चांदी सस्ती हुई या महंगी? जानें दिल्ली, पटना, लखनऊ समेत अपने शहर का भाव
आज चांदी सस्ती हुई या महंगी? जानें दिल्ली, पटना, लखनऊ समेत अपने शहर का भाव

Silver Rate Today: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब सर्राफा बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है और निवेशकों से लेकर गहने खरीदने वालों तक सभी की नजर बाजार पर टिकी हुई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में फिलहाल चांदी का भाव 2,71,000 रुपये प्रति किलो के आसपास बना हुआ है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव सुबह के कारोबार में 246 रुपये यानी करीब 0.09% की गिरावट के साथ 2,71,600 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,71,846 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था।

बता दें कि इस साल 29 जनवरी को चांदी ने रिकॉर्ड ऊंचाई छूते हुए 4,20,048 रुपये प्रति किलो का स्तर हासिल किया था। हालांकि, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी देखने को मिल रही है। विदेशी बाजार में हाजिर चांदी गिरकर 75.87 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।

वहीं अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर चांदी के दामों में फर्क भी देखने को मिल रहा है। गुडरिटर्न्स के अनुसार चांदी का रेट 2,85,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक चांदी का भाव 2,67,433 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया।

चूंकि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार बंद रहता है, इसलिए अगले दो दिनों तक यही भाव मान्य रहेंगे। ऐसे में अगर आप चांदी के गहने या निवेश के लिए सिल्वर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा रेट जरूर चेक कर लें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें