आज के डिजिटल दौर में मोबाइल नंबर सिर्फ संपर्क का साधन नहीं, बल्कि आपकी वित्तीय पहचान का अहम हिस्सा बन चुका है। बैंक अकाउंट खोलने से लेकर क्रेडिट कार्ड जारी करने और लोन अप्लाई करने तक, हर प्रक्रिया में मोबाइल नंबर ही वह कड़ी है जिसके जरिए आपकी जानकारी की पुष्टि होती है। लेकिन अगर आपके बैंक अकाउंट और क्रेडिट कार्ड में अलग-अलग मोबाइल नंबर दर्ज हैं, तो यह सुविधा कभी-कभी परेशानी का कारण बन सकती है।
