Diwali 2024: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर! दिल्ली, यूपी, MP, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान में कब है दिवाली की छुट्टी

Deepawali Celebration Date: अभी तक ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि दिवाली कब मनाई जाएगी। अगर बैंक हॉलिडे देखें तो बैंक 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों दिन बंद है। हालांकि, ये छुट्टी सभी राज्यों में एक साथ नहीं है। कई राज्यों ने 31 तारीख और कुछ राज्य 1 नवंबर को दिवाली मना रहे हैं

अपडेटेड Oct 24, 2024 पर 10:35 AM
Story continues below Advertisement
Deepawali Celebration Date: अभी तक ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि दिवाली कब मनाई जाएगी।

Deepawali Celebration Date: अभी तक ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि दिवाली कब मनाई जाएगी। अगर बैंक हॉलिडे देखें तो बैंक 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों दिन बंद है। हालांकि, ये छुट्टी सभी राज्यों में एक साथ नहीं है। कई राज्यों ने 31 तारीख और कुछ राज्य 1 नवंबर को दिवाली मना रहे हैं। शेयर मार्केट की हॉलिडे लिस्ट को देखें तो शुक्रवार 1 नवंबर की दिवाली है। दीपावली हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाती है। इस साल 31 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 12 मिनट से अमावस्या लग रही है, जो 1 नवंबर को शाम 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। दिवाली के दिन सूर्यास्त के बाद दीपक जलाने की परंपरा है। 1 नवंबर को अमावस्या शाम 6 बजे से पहले ही खत्म हो जाएगी। इस वजह से पंचांग के कारण सभी 31 अक्टूबर को दिवाली मनाने पर जोर दे रहे हैं। यहां जानें कौनसे राज्य मे कब है दिवाली की छुट्टी।

कब है दिवाली 31 अक्टूबर या 1 नवंबर?

दीपावली, जिसे दीपोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। भारत में प्रमुख हिंदू त्योहारों में से एक है जो देशभर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई, अज्ञानता पर ज्ञान और अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है। दीवाली का मुख्य दिन कार्तिक अमावस्या को आता है, जो हिंदू कैलेंडर में सबसे अंधेरी रात होती है। 31 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 12 मिनट से अमावस्या लग रही है, जो 1 नवंबर को शाम 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। दिवाली के दिन सूर्यास्त के बाद दीपक जलाने की परंपरा है। 1 नवंबर को अमावस्या शाम 6 बजे से पहले ही खत्म हो जाएगी। यहां कारण है कि ज्यादातर राज्यों में 31 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी।


कब मनाई जाएगी दिवाली?

इस साल उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में दीपावली का अवकाश 31 अक्टूबर 2024 को होगा। हरियाणा, मणिपुर और त्रिपुरा में 1 नवंबर को छुट्टी घोषित की गई है, जबकि महाराष्ट्र में यह त्योहार 1 और 2 नवंबर तक मनाया जाएगा। इसके अलावा तमिलनाडु में 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को, और सिक्किम में 1 से 3 नवंबर तक दीवाली की छुट्टियां रहेंगी। त्योहार के दौरान लोग अपने घरों को दीयों और मोमबत्तियों से सजाते हैं। साथ ही नए कपड़े पहनते हैं, मिठाइयों और गिफ्ट्स देते हैं। देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं। ज्यादातर लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर इस पर्व को मनाते हैं।

यहां जानें देश के यूपी, एमपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत देश के 28 राज्यों में कब मनाई जाएगी दिवाली

आंध्र प्रदेश: 31 अक्टूबर, 2024

अरुणाचल प्रदेश: 31 अक्टूबर, 2024

असम: 31 अक्टूबर, 2024

बिहार: 31 अक्टूबर, 2024

छत्तीसगढ़: 31 अक्टूबर, 2024

गोवा: 31 अक्टूबर, 2024

गुजरात: 31 अक्टूबर, 2024

हरियाणा: 1 नवंबर, 2024

हिमाचल प्रदेश: 31 अक्टूबर, 2024

झारखंड: 31 अक्टूबर, 2024

कर्नाटक: 31 अक्टूबर, 2024

केरल: 31 अक्टूबर, 2024

मध्य प्रदेश: 31 अक्टूबर, 2024

महाराष्ट्र: 1 और 2 नवंबर, 2024

मणिपुर: 1 नवंबर, 2024

मेघालय: 31 अक्टूबर, 2024

मिजोरम: 31 अक्टूबर, 2024

नागालैंड: 31 अक्टूबर, 2024

ओडिशा: 31 अक्टूबर, 2024

पंजाब: 31 अक्टूबर, 2024

राजस्थान: 31 अक्टूबर, 2024

सिक्किम: 1 नवंबर से 3 नवंबर

तमिलनाडु: 31 अक्टूबर और 1 नवंबर, 2024

तेलंगाना: 31 अक्टूबर, 2024

त्रिपुरा: 1 नवंबर, 2024

उत्तराखंड: 31 अक्टूबर, 2024

उत्तर प्रदेश: 31 अक्टूबर, 2024

पश्चिम बंगाल: 31 अक्टूबर, 2024

Gold Price Today: चांदी 1,04,000 और सोना 80,000 रुपये के पार, क्या खरीदने का है बेस्ट टाइम?

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।