धनतेरस और दिवाली पर इंडिया में सोना-चांदी खरीदने का चलन रहा है। इसे शुभ माना जाता है। सोना बहुत महंगा होने से कई लोग इस मौके पर चांदी खरीदते हैं। वे चांदी के सिक्के या ज्वेलरी खरीदते हैं। अगर आप इस बार चांदी खरीदने वाले हैं तो आपके लिए यह जान लेना जरूरी है कि ज्वेलर्स इसकी कीमतों का कैलकुलेशन कैसे करते हैं।
