दिवाली-छठ के लिए हवाई सफर अभी से हुआ महंगा, 94% महंगी मिल रही है फ्लाइट टिकट

त्योहारी सीजन शुरू होते ही हवाई यात्रा महंगी होती जा रही है। दिवाली के आसपास घरेलू उड़ानों के टिकटों की कीमतें कई प्रमुख रूट्स पर 50% से लेकर 94% तक बढ़ गई हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है यात्रियों की भारी मांग और उसके मुकाबले सप्लाई नहीं हैं

अपडेटेड Aug 26, 2025 पर 7:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
त्योहारी सीजन शुरू होते ही हवाई यात्रा महंगी होती जा रही है।

त्योहारी सीजन शुरू होते ही हवाई यात्रा महंगी होती जा रही है। दिवाली के आसपास घरेलू उड़ानों के टिकटों की कीमतें कई प्रमुख रूट्स पर 50% से लेकर 94% तक बढ़ गई हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है यात्रियों की भारी मांग और उसके मुकाबले सप्लाई नहीं हैं। एयरलाइंस की बुकिंग पोर्टल्स के आंकड़े बताते हैं कि 19 अक्टूबर से दो दिन पहले टिकटों की कीमतें अचानक बढ़ी हैं।

सबसे ज्यादा असर मुंबई–नई दिल्ली, दिल्ली–कोलकाता और कोलकाता–बेंगलुरु जैसी व्यस्त रूट्स पर देखने को मिला है। उदाहरण के तौर पर मुंबई–नई दिल्ली का किराया अब 9,500 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि पिछले साल यही किराया 5,762 रुपये था। यानी करीब 65% की बढ़ोतरी। इसी तरह, दिल्ली से कोलकाता का किराया 5,200 रुपये से बढ़कर 9,350 रुपये हो गया, जो 80% ज्यादा है।

प्रमुख रूट्स पर दिवाली 2024 और 2025 के बीच किराए में बदलाव


दिल्ली–कोलकाता: 5,200 रुपये - 9,350 रुपये (80% बढ़ोतरी)

बेंगलुरु–कोलकाता: 6,320 रुपये - 9,495 रुपये (50% बढ़ोतरी)

मुंबई–नई दिल्ली: 5,762 रुपये - 9,500 रुपये (65% बढ़ोतरी)

हैदराबाद–नई दिल्ली: 6,350 रुपये - 7,645 रुपये (20% बढ़ोतरी)

चेन्नई–कोलकाता: 5,600 रुपये - 7,800 रुपये (40% बढ़ोतरी)

मुंबई–जयपुर: 6,458 रुपये - 10,500 रुपये (63% बढ़ोतरी)

मुंबई–देहरादून: 7,200 रुपये - 14,000 रुपये (94% बढ़ोतरी)

यह साफ दिखाता है कि बड़े महानगरों से लेकर छोटे शहरों तक, सभी जगह टिकटों की कीमतें आसमान छू रही हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या का असर केवल मेट्रो रूट्स पर ही नहीं, बल्कि लोकल उड़ानों पर भी पड़ा है। मुंबई से जयपुर का किराया 63% बढ़कर 10,500 रुपये हो गया है, वहीं मुंबई से देहरादून का किराया दोगुना होकर 14,000 रुपये तक पहुंच गया है।

फिलहाल एयरलाइंस की तरफ से एक्स्ट्रा उड़ानों की घोषणा नहीं की गई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर एयरलाइंस दिवाली सीजन में नई फ्लाइट्स शुरू करती हैं तो किरायों में थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए यात्रियों को अपनी दिवाली यात्रा के लिए जेब ढीली करनी ही पड़ेगी।

EPF: नौकरी बदलने पर पैसे निकालने की जगह ईपीएफ अकाउंट को ट्रांसफर कराएं, रिटायरमेंट पर मिलेगा बड़े फंड का तोहफा

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।