Dmat Account Nominee: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने सभी डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट होल्डर्स के लिए एक नॉमिनी रखना अनिवार्य कर दिया है। नॉमिनी का नाम जोड़ने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 है। अगर आपके डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट में नॉमिनी का नाम नहीं है तो उसे समय रहते जोड़ लीजिए। अगर आपने 31 मार्च से पहले डीमैट खाते में नॉमिनी नहीं बनाया तो आपका अकाउंट फ्रीज हो सकता है। सेबी ने मार्च 2022 से मार्च 2023 तक नॉमिनी फाइन करने की समय सीमा को आगे बढ़ाया है। ये निर्णय सभी हितधारकों के इन्पुट के बाद ही लिया गया।
