इनवेस्टमेंट और पैसे-रुपये से जुड़ी कई ऐसी धारणाएं हैं जो लोगों के दिमाग में लंबे समय से बैठी हैं। दरअसल लोगों में वित्तीय साक्षरता (Financial Literacy) का अभाव है। इन गलत धारणाओं की वजह से लोग निवेश पर शानदार रिटर्न कमाने के मौके चूक जाते हैं। इसका असर उनके फाइनेंशियल हेल्थ (Financial Health) पर पड़ता है। हम आपको कुछ ऐसी ही धारणाओं के बारे में बता रहे हैं।
