डॉली खन्ना ने इस स्मॉलकैप स्टॉक में हिस्सेदारी बढ़ाई, 6 महीने में 77% उछला है शेयर

Dolly Khanna Portfolio: दिग्गज निवेशक डॉली खन्ना ने एक स्मॉलकैप स्टॉक में हिस्सेदारी बढ़ाई है। सितंबर 2026 में उनकी हिस्सेदारी 1.7% रही। कंपनी का मुनाफा 311% बढ़कर ₹341 करोड़ पहुंच गया। शेयर छह महीने में करीब 76% चढ़ा है। जानिए कंपनी का कारोबार और आगे की योजनाएं।

अपडेटेड Oct 13, 2026 पर 4:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Rain Industries अब अपना कर्ज घटाने और बैलेंस शीट मजबूत करने पर काम कर रही है।

Dolly Khanna Portfolio: दिग्गज निवेशक डॉली खन्ना ने स्मॉलकैप कंपनी Rain Industries में हिस्सेदारी बढ़ाई है। सितंबर 2026 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 1.7% हो गई है। इस हिस्सेदारी की वैल्यू करीब ₹122.7 करोड़ है। जून तिमाही में उनके पास कंपनी के शेयर नहीं थे। हालांकि, मार्च 2026 तिमाही में उनकी हिस्सेदारी थी।

कंपनी के मुनाफे में 311% की बढ़ोतरी

Rain Industries के नतीजों में इस बार अच्छा सुधार दिखा है। 30 जून 2026 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी की आय बढ़कर ₹5,200.2 करोड़ हो गई। एक साल पहले यह ₹4,428.9 करोड़ थी।


वहीं, कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹83 करोड़ से बढ़कर ₹341 करोड़ पहुंच गया। यानी मुनाफे में करीब 311% की बढ़ोतरी हुई। कंपनी का EBITDA भी ₹617 करोड़ से बढ़कर ₹994 करोड़ हो गया।

कंपनी के मुताबिक, कच्चे माल के बेहतर इस्तेमाल और लागत घटाने के उपायों से फायदा मिला। उत्पादन क्षमता का बेहतर इस्तेमाल भी इसकी एक वजह रहा।

आगे किन चीजों पर कंपनी का फोकस?

Rain Industries अब अपना कर्ज घटाने और बैलेंस शीट मजबूत करने पर काम कर रही है। कंपनी वर्किंग कैपिटल का बेहतर इस्तेमाल करना चाहती है। साथ ही, कैश फ्लो बढ़ाने पर भी जोर है।

कंपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी क्षमता बढ़ाने और कामकाज को ज्यादा बेहतर बनाने की दिशा में भी काम कर रही है। इसके अलावा, निवेश से बेहतर रिटर्न हासिल करना भी उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

Rain Industries के शेयरों का हाल

रेन इंडस्ट्रीज का शेयर मंगलवार को 1.12% चढ़कर 220.40 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में इसने करीब 69% का रिटर्न दिया है। बीते 6 महीने में शेयर 75.96% चढ़ा है।

कंपनी के शेयर ने 7 अगस्त 2026 को ₹252 का 52 हफ्ते का उच्च स्तर छुआ था। वहीं, 9 दिसंबर 2025 को यह ₹99.90 के निचले स्तर पर पहुंच गया था।

Rain Industries का बिजनेस क्या है?

रेन इंडस्ट्रीज कार्बन प्रोडक्ट बनाती है। इनमें कैल्साइंड पेट्रोलियम कोक और कोल टार पिच शामिल हैं। इनका इस्तेमाल एल्युमीनियम बनाने में होता है।

इसके अलावा, कंपनी एडवांस्ड मैटेरियल, स्पेशियलिटी केमिकल और सीमेंट कारोबार में भी है। सीमेंट कारोबार उसकी सब्सिडियरी Rain Cements के जरिए चलता है, जो Priya Cement ब्रांड के तहत सीमेंट बेचती है।

12 अक्टूबर से शुरू हफ्ते में SBI Funds Management समेत 14 कंपनियों का लॉक इन खत्म, ₹2931 करोड़ के शेयर होंगे फ्री

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।