Eid 2026 School Holiday: ईद पर स्कूल कब बंद होंगे? ये सवार ज्यादातर पेरेंट्स के मन में है क्योंकि ईद की तारीख चांद दिखने पर निर्भर करती है। इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और सूर्योदय से सूर्यास्त तक भोजन और पानी से दूर रहते हैं। रमजान के पूरे महीने के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है, जिसे कई जगह मीठी ईद भी कहा जाता है। ईद-उल-फितर रोजों के पूरा होने की खुशी में मनाया जाने वाला बड़ा त्योहार है। इस दिन लोग नमाज अदा करते हैं, एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं और घरों में खास पकवान बनाए जाते हैं।
भारत में साल 2026 में ईद-उल-फितर की छुट्टी 20 या 21 मार्च को पड़ सकती है। हालांकि इसकी अंतिम तारीख चांद दिखने पर तय होती है। इसी वजह से कई स्कूल और कॉलेज अपने छुट्टी कैलेंडर में दोनों तारीखों को ध्यान में रखते हैं। ज्यादातर स्कूलों में 21 मार्च 2026 को ईद-उल-फितर की छुट्टी रहने की संभावना है। वहीं कुछ राज्यों या स्कूलों में यह छुट्टी 20 मार्च को भी दिया जा सकता है।
ईद-उल-फितर की तारीख इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के आधार पर तय होती है। रमजान का महीना खत्म होने पर जब नए चांद का दीदार होता है, तब अगले दिन ईद मनाई जाती है। इसलिए हर साल ईद की सटीक तारीख चांद दिखाई देने के बाद ही घोषित होती है।
मार्च में अन्य स्कूल छुट्टियां
ईद-उल-फितर – करीब 21 मार्च 2026
राम नवमी – करीब 26 मार्च 2026
ऐसे में मार्च के महीने में छात्रों को त्योहारों के कारण कई छुट्टियां मिलने वाली है।