Twitter Inc : क्या इन एम्प्लॉयीज को निकालकर Elon Musk ने कर दी बड़ी गलती? जॉब पर लौटने की करनी पड़ रही रिक्वेस्ट

Twitter Inc : इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले दो लोगों के मुताबिक, इनमें से कुछ लोगों को गलती से निकाल दिया गया था और उन्हें अब लौटने के लिए कहा जा रहा है

अपडेटेड Nov 07, 2022 पर 1:32 PM
Twitter ने एलॉन मस्क के हाथों एक्विजिशन के बाद कॉस्ट घटाने के लिए इस हफ्ते ईमेल के जरिये 3,700 लोगों की छंटनी कर दी थी

Twitter Inc : ट्विटर इंक शुक्रवार को कंपनी के लगभग आधे स्टाफ की छंटनी के बाद अब ऐसे दर्जनों कर्मचारियों से संपर्क कर रही है, जो अपनी जॉब गंवा चुके हैं। उनसे अब कंपनी में लौटने के लिए कहा जा रहा है। एलॉन मस्क (Elon Musk) के हाथों 44 अरब डॉलर में एक्विजिशन के बाद ट्विटर ने दुनिया भर में बड़े स्तर पर अपने कर्मचारियों की छंटनी की है।

इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले दो लोगों के मुताबिक, इनमें से कुछ लोगों को गलती से निकाल दिया गया था और उन्हें अब लौटने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा, कंपनी को बाद में इस बात का अहसास हुआ कि उनका काम और अनुभव नए फीचर्स विकसित करने के लिए जरूरी हो सकता है।

Twitter पर आप जल्द देख सकेंगे YouTube जैसे लंबे वीडियो, जानिए क्या है नए बॉस Elon Musk का प्लान


कंपनी से हुई यह गलती

ट्विटर ने मस्क के हाथों एक्विजिशन के बाद कॉस्ट घटाने के लिए इस हफ्ते ईमेल के जरिये 3,700 लोगों की छंटनी कर दी थी। कुछ लोगों की ईमेल और स्लैक जैसे कंपनी वाइड सिस्टम तक एक्सेस पर रोक लगा दी गई थी, जिससे उन्हें लगा कि उनकी जॉब चली गई है। अब कर्मचारियों से वापस आने के अनुरोध से पता चलता है कि यह प्रोसेस कितनी जल्दबाजी में किया गया था।

इस संबंध में Twitter के स्पोक्सपर्सन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। Twitter की वर्कर्स को फिर से नियुक्त करने की योजना की खबर प्लेटफॉर्मर ने दी थी।

मस्क ने छंटनी पर दी सफाई

इससे पहले, Musk ने एक ट्वीट के जरिये कहा था कि कंपनी के पास एंप्लॉयीज को नौकरी से हटाने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं था। उन्होंने कंपनी को रोजाना होने वाले नुकसान के बारे में बताया है। उनके मुताबिक, ट्विटर को रोजाना 40 लाख डॉलर से ज्यादा लॉस हो रहा था।

Tesla के सीईओ ने कहा है कि कंपनी से हटाए गए हर एंप्लॉयी को तीन महीने की सैलरी दी गई है। यह कानूनी शर्त के मुकाबले 50 फीसदी ज्यादा है। पहले से उम्मीद की जा रही थी कि मस्क के हाथ में आने के बाद ट्विटर में कुछ छंटनी हो सकती है। लेकिन, इतनी ज्यादा संख्या में एंप्लॉयीज को निकालने की उम्मीद नहीं थी। यह भी उम्मीद नहीं थी कि मस्क इतनी जल्दी यह फैसला लेंगे।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।