Twitter Inc : ट्विटर इंक शुक्रवार को कंपनी के लगभग आधे स्टाफ की छंटनी के बाद अब ऐसे दर्जनों कर्मचारियों से संपर्क कर रही है, जो अपनी जॉब गंवा चुके हैं। उनसे अब कंपनी में लौटने के लिए कहा जा रहा है। एलॉन मस्क (Elon Musk) के हाथों 44 अरब डॉलर में एक्विजिशन के बाद ट्विटर ने दुनिया भर में बड़े स्तर पर अपने कर्मचारियों की छंटनी की है।
