EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के सब्सक्राइबर्स जल्द ही अपनी क्लेम अमाउंट को सीधे ई-वॉलेट में ले सकेंगे। लेबर और इंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री प्रॉविडेंट फंड (PF) फंड क्लेम मिलने के प्रोसेस को पहले से आसान बनाने की दिशा में काम कर रही है। अभी तक ऐसी खबरें आ रही थी कि EPFO अगले साल से EPF क्लेम को एटीएम से पैसा निकालने जितना आसान बनाएगा। लोगों एटीएम से पीएफ क्लेम का पैसा निकाल पाएंगे। अब इसमें एक और अपडेट आया है कि ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स अपने ई-वॉलेट में पीएफ का पैसा ले पाएंगे।
ई-वॉलेट से सीधा ट्रांसफर होगा PF क्लेम
सुमिता दौरा ने बताया कि फिलहाल सब्सक्राइबर्स एटीएम के जरिए अपने बैंक खातों से अमाउंट निकाल पाएंगे। लेकिन मंत्रालय अब सीधे ई-वॉलेट में ट्रांसफर की सर्विस शुरू करने पर विचार कर रही है। इसके लिए मंत्रालय भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और बैंकों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
एटीएम से पीएफ निकालने की सुविधा
2025 से EPFO सब्सक्राइबर्स को एटीएम के जरिए सीधे पीएफ क्लेम निकालने का ऑप्शन मिलेगा। यह कदम लेबर मिनिस्ट्री की आईटी प्रणाली में सुधार के हिस्से के रूप में उठाया जा रहा है।
पीएफ क्लेम निकालना होगा आसान
आईटी अपग्रेडेशन: मंत्रालय पीएफ निकालने के प्रोसेस को आसान बनाने के लिए अपनी आईटी सिस्टम को बेहतर कर रहा है।
डायरेक्ट एक्सेस: सब्सक्राइबर्स अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) या लिंक्ड बैंक अकाउंट के जरिये सीधा पैसा निकाल सकते हैं।
आसान प्रोसेस: इस नई सर्विस का इस्तेमाल करके आसानी से पीएफ का पैसा एटीएम से निकाल सकते हैं।
ईपीएफओ का ध्यान फिलहाल इस नई सिस्टम के लिए आवश्यक ढांचागत आधार तैयार करने पर है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2025 में हार्डवेयर बेहतरी के परिणामस्वरूप और अधिक सुधार देखने को मिलेंगे। इस आधुनिकीकरण अभियान का उद्देश्य ईपीएफओ की प्रणालियों को भारत में पहले से मौजूद कुशल बैंकिंग प्रणालियों के समान बनाना है। ईपीएफओ का यह कदम न केवल क्लेम लेना आसान बनाएगा। बल्कि, पारदर्शिता और कुशलता में भी सुधार करेगा।