Get App

EPFO के 7 करोड़ से ज्यादा मेंबर्स के लिए खुशखबरी, PF क्लेम सेटलमेंट में होगा जबरदस्त बदलाव, जानिये पूरी डिटेल

अभी तक पीएफ का फाइनल पैसा निकालने में कई लोगों को हफ्तों या महीनों तक इंतजार करना पड़ता था। कभी कंपनी की तरफ से वेरिफिकेशन लेट होता था, तो कभी डॉक्यूमेंट या KYC में गलती की वजह से क्लेम अटक जाता था। लेकिन अब EPFO इस प्रक्रिया को ऑटोमेट करने जा रहा है। जानिये कर्मचारियों को क्या होगा फायदा..

Edited By: Sheetalअपडेटेड May 14, 2026 पर 11:48 AM
EPFO के 7 करोड़ से ज्यादा मेंबर्स के लिए खुशखबरी, PF क्लेम सेटलमेंट में होगा जबरदस्त बदलाव, जानिये पूरी डिटेल
EPFO के केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त रमेश कृष्णमूर्ती ने कहा कि सरकार फाइनल PF निकालने के लिए ऑटो-सेटलमेंट सुविधा शुरू करने जा रही है।

अगर आपने कभी नौकरी छोड़ने के बाद अपना पीएफ यानी प्रॉविडेंड फंड निकालने के लिए लंबा इंतजार किया है, तो अब आपके लिए राहत की खबर है। EPFO अब पीएफ निकालने की प्रोसेस को आसान और तेज बनाने की तैयारी कर रहा है। अभी तक पीएफ का फाइनल पैसा निकालने में कई लोगों को हफ्तों या महीनों तक इंतजार करना पड़ता था। कभी कंपनी की तरफ से वेरिफिकेशन लेट होता था, तो कभी डॉक्यूमेंट या KYC में गलती की वजह से क्लेम अटक जाता था। लेकिन अब EPFO इस प्रक्रिया को ऑटोमेट करने जा रहा है।

इसका मतलब है कि जैसे अभी एडवांस पीएफ निकालने के लिए ऑटो-सेटलमेंट की सुविधा मिलती है, वैसे ही अब फाइनल पीएफ का पैसा निकालने का काम भी जल्द प्रोसेस होगा। इससे कर्मचारियों का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में तेजी से पहुंच जाएगा और बार-बार ऑफिस या एजेंट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

EPFO के केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त रमेश कृष्णमूर्ती ने कहा कि सरकार फाइनल PF निकालने के लिए ऑटो-सेटलमेंट सुविधा शुरू करने जा रही है। उन्होंने बताया कि अगर कोई कर्मचारी नौकरी बदलता है, तो उसके PF खाते को अपने आप ट्रांसफर करने और क्लेम को ऑटो-सेटल करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। अभी देश में EPFO के देशभर में 7 करोड़ से अधिक सदस्य हैं।

नौकरी बदलने वालों के लिए भी बड़ी राहत मिलेगी। अब PF ट्रांसफर के लिए अलग से फॉर्म भरने की जरूरत कम हो सकती है। EPFO कोशिश कर रहा है कि कर्मचारी के नई कंपनी में जाते ही उसका पुराना PF अकाउंट अपने आप नए अकाउंट से जुड़ जाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें