दिवाली जैसे खुशियों के त्योहार पर जहां हर कोई गिफ्ट पाकर मुस्कुराता है लेकिन ऐसा हर बार नहीं होता है। कंपनी को अपने कर्मचारियों को सोनपापड़ी के डब्बे दिवाली गिफ्ट में देना भारी पड़ गया। हरियाणा के सोनीपत से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक फैक्ट्री के कर्मचारियों ने अपने दिवाली गिफ्ट से इतना गुस्सा जताया कि उन्होंने सोनपापड़ी के डिब्बे कंपनी के गेट पर फेंक दिए। देखते ही देखते पूरी सड़क सोनपापड़ी के डिब्बों से भर गई। यह घटना गणौर इंडस्ट्रियल एरिया की बताई जा रही है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
