क्या आप अपना EPF अकाउंट स्टेटमेंट देखते हैं? अगर नहीं तो आपको समय-समय पर इसे चेक करना चाहिए। आपको यह देखना चाहिए कि हर महीने आपने जितना अमाउंट कंट्रिब्यूट किया है, उतना अमाउंट एंप्लॉयर ने डिपॉजिट किया है या नहीं? इसकी वजह यह है कि कई बार एंप्लॉयर एप्लॉयी की सैलरी से पैसा तो डिडक्ट कर लेता है, लेकिन उसे ईपीएफ अमाउंट में कंट्रिब्यूट नहीं करता है। इसकी कई वजहें हो सकती हैं। सबसे आम वजह कंपनी की खराब वित्तीय स्थिति होती है। इसलिए समय-समय पर अपने ईपीएफ अकाउंट स्टेटमेंट को चेक करना जरूरी है। इससे किसी तरह की गड़बड़ी होने पर उसका पता तुरंत चल जाता है।