क्या आप जानते हैं, सिर्फ 5000 रुपये महीने EPF में डालकर आप 3.5 करोड़ रुपये का रिटायरमेंट फंड बना सकते हैं?
क्या आप जानते हैं, सिर्फ 5000 रुपये महीने EPF में डालकर आप 3.5 करोड़ रुपये का रिटायरमेंट फंड बना सकते हैं?
EPF यानी Employees Provident Fund, एक सरकारी रिटायरमेंट स्कीम है, जिसे EPFO मैनेज करता है।
इसमें कर्मचारी अपनी बेसिक सैलरी का 12% जमा करता है और नियोक्ता (Employer) 3.67% योगदान करता है।
8.33% सीधे पेंशन (EPS) में जाता है।
सरकार हर साल इस पर तय ब्याज देती है। अभी का ब्याज रेट है 8.25%। यानी पैसा अपने-आप बढ़ता जाता है।
उदाहरण: अगर आपकी सैलरी 64,000 रुपये है, तो बेसिक 31,900 रुपये होगी।
कर्मचारी का योगदान: 3,828 रुपये
नियोक्ता का योगदान: 1,172 रुपये
कुल EPF = लगभग 5000 रुपये रुपये महीना
हर साल अगर सैलरी 10% बढ़ती है तो EPF में जाने वाली रकम भी बढ़ेगी।
साथ ही 8.25% ब्याज लगातार जुड़ता रहेगा।
अगर कोई व्यक्ति 25 साल की उम्र से नौकरी शुरू करे और 58 साल तक लगातार EPF भरे…
कुल समय = 33 साल
इस दौरान EPF में कुल निवेश = 1.33 करोड़ रुपये
लेकिन ब्याज और बढ़ोतरी के साथ रिटायरमेंट तक फंड होगा = लगभग 3.5 करोड़ रुपये
EPF में सिर्फ सेविंग ही नहीं, बल्कि पेंशन (EPS) और इंश्योरेंस का फायदा भी मिलता है। इसलिए इसे सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद रिटायरमेंट प्लान माना जाता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।