EPF's Interest Rate Fixed: एंप्लॉयीज को सरकार का बड़ा तोहफा, ईपीएफ खाते की जमा पर अब अधिक ब्याज

EPF's Interest Rate for FY25 Fixed: बजट में एंप्लॉयीज के लिए टैक्स छूट की सीमा बढ़ाए जाने, रेपो रेट में कटौती के बाद एक और बड़ी राहत इस महीने मिली। यह फरवरी एंप्लॉयीज के लिए तोहफों का महीना बन रहा है और अब ईपीएफ की ब्याज दर बढ़ाई गई है। ईपीएफओ के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जो दर फिक्स की है, वह तीन वित्तों में सबसे अधिक है। चेक करें लेटेस्ट रेट

अपडेटेड Feb 28, 2025 पर 12:35 PM
Story continues below Advertisement
अब तक ईपीएफ खाते पर सबसे कम दर से ब्याज वित्त वर्ष 1977-78 में मिला था जब इसकी दर 8 फीसदी थी और उसके बाद वित्त वर्ष 2021-22 में इसकी दर 8.10 फीसदी थी।

EPF's Interest Rate for FY25 Fixed: एंप्लॉयीज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने ईपीएफ खाते की जमा पर वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कितना ब्याज मिलेगा, इसकी दर फिक्स कर दी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुकाबिक ईपीएफओ के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ईपीएफ के डिपॉजिट्स पर ब्याज की दर 8.25 फीसदी फिक्स की है। यह तीन वित्त वर्षों में सबसे अधिक है। पिछले वित्त वर्ष 2023 में यह 8.15 फीसदी औऱ वित्त वर्ष 2022 में 8.10 फीसदी पर थी। अब तक ईपीएफ खाते पर सबसे कम दर से ब्याज वित्त वर्ष 1977-78 में मिला था जब इसकी दर 8 फीसदी थी और उसके बाद वित्त वर्ष 2021-22 में इसकी दर 8.10 फीसदी थी।

बजट में भी एंप्लॉयीज को मिला था बड़ा तोहफा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल बजट में सैलरीड एंप्लॉयीज को 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स-फ्री करके बड़ी राहत का ऐलान किया। स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलाकर यह राहत 12.75 लाख रुपये तक की आय पर है। इन राहत का ऐलान वित्त मंत्री ने अगले वित्त वर्ष 2026 का बजट पेश करते हुए किया।


इस महीने एक और राहत मिली है एंप्लॉयीज को

इस महीने फरवरी में एक और बड़ी राहत मिली है और इसका फायदा एंप्लॉयीज को भी मिला है। आरबीआई ने लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार रेपो रेट में कटौती की। 5 साल बाद आरबीआई ने रेपो रेट में कटौती और इसे 0.25 फीसदी घटाकर 6.25 फीसदी कर दिया। जब रेपो रेट कम होता है तो लोन की किश्तें कम होती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।