EPF Withdrawal Rules: नौकरीपेशा लोगों के लिए एंप्लॉय प्रोविडेंट फंड (EPF) रिटायरमेंट फंड जुटाने का सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद जरिया है। लेकिन कई बार लोग किसी छोटे-मोटे खर्च या इमरजेंसी के नाम पर पीएफ खाते से कुछ पैसे निकाल लेते हैं। अगर आप भी ऐसा करने की सोच रहे हैं, तो रुक जाइए! वित्तीय सलाहकारों के मुताबिक, युवावस्था में पीएफ से निकाली गई एक छोटी सी रकम आपके बुढ़ापे के बड़े फंड फंड में बड़ा डेंट कर सकती है।
