EPFO 3.0 Update: पेंशन, ऑटो क्लेम और EPF ट्रांसफर हुआ आसान, जानिये अपडेट

EPFO 3.0 Update: अगर आप EPFO से जुड़े हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। सरकार EPFO सिस्टम को तेजी से डिजिटल और आसान बना रही है, जिससे अब पेंशन, क्लेम और अकाउंट ट्रांसफर पहले के मुकाबले काफी तेज हो गए हैं

अपडेटेड Mar 20, 2026 पर 5:20 PM
Story continues below Advertisement
EPFO 3.0 Update: अगर आप EPFO से जुड़े हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है।

EPFO 3.0 Update: अगर आप EPFO से जुड़े हैं, तो आपके लिए अपडेट है। सरकार EPFO सिस्टम को तेजी से डिजिटल और आसान बना रही है, जिससे अब पेंशन, क्लेम और अकाउंट ट्रांसफर पहले के मुकाबले काफी तेज हो गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम (CPPS) में किया गया है। 1 जनवरी 2025 से यह सिस्टम देशभर में लागू हो चुका है। इसके जरिए हर महीने 70 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को समय पर और बिना गलती के पेंशन मिल रही है।

ऑटो क्लेम सेटलमेंट में आएगी तेजी

क्लेम प्रक्रिया में भी बड़ा सुधार हुआ है। अब 5 लाख रुपये तक के क्लेम का बड़ा हिस्सा ऑटो मोड में ही निपटाया जा रहा है। फरवरी 2026 तक 3.5 करोड़ से ज्यादा क्लेम ऑटो सेटल हुए हैं और करीब 51,000 करोड़ रुपये का पेमेंट किया गया है। अब करीब 70% से ज्यादा क्लेम बिना किसी मैन्युअल प्रक्रिया के सीधे निपट रहे हैं, जिससे लोगों को जल्दी पैसा मिल रहा है।


EPF ट्रांसफर हुआ आसान

नौकरी बदलने पर EPF ट्रांसफर अब पहले से बहुत आसान हो गया है। 70 लाख से ज्यादा ट्रांसफर बिना कर्मचारी या नियोक्ता के हस्तक्षेप के अपने आप हो चुके हैं। अगर आपका KYC पूरा है, तो अब पुराने या नए नियोक्ता की मंजूरी की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे फंड ट्रांसफर में देरी नहीं होगी। पहले जहां क्लेम निपटने में करीब 20 दिन लगते थे, अब यह समय घटकर 3 दिन से भी कम हो गया है। यह बदलाव कर्मचारियों के लिए काफी राहत देने वाला है।

क्या है EPFO 3.0

EPFO 3.0 एक डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पहल है, जिसमें पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन, तेज और पारदर्शी बनाया जा रहा है। इसका मकसद कागजी काम कम करना और सभी सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराना है।

Income Tax New Rules: इनकम टैक्स के नए नियम 1 अप्रैल से होंगे लागू, CBDT ने नए रूल्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।