इंप्लॉइज प्रोविंडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने शानिवार को पेरोल से जुड़े आंकड़ों को जारी किया है। इन जारी किए गए आकंड़ों के मुताबिक ईपीएफओ ने मार्च 2023 के दौरान 13.40 लाख नए सदस्यों को अपने साथ जोड़ा है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि देश में नौकरीपोशा लोगों की तादाद बढ़ी है। इसके अलावा यह ईपीएफओ के कवरेज का पॉजिटिव ट्रेंड भी बताता है।
