कर्मचारियों को ELI स्कीम का चाहिये फायदा? 15 फरवरी तक निपटा लें ये काम, वरना होगा नुकसान

EPFO: नौकरीपेशा और कंपनियों को EPFO ने राहत दी है। इंप्लॉयी प्रॉविडेंड फंड ऑर्ग्नाइजेशन ने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) और बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करने की डेडलाइन आगे बढ़ा दी है। कर्मचारी और कंपनी UAN और बैंक अकाउंट को आधार से 15 फरवरी तक लिंक कर सकते हैं

अपडेटेड Feb 07, 2025 पर 2:55 PM
Story continues below Advertisement
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO ने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) और बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करने की डेडलाइन आगे बढ़ा दी है।

EPFO: नौकरीपेशा और कंपनियों को EPFO ने राहत दी है। इंप्लॉयी प्रॉविडेंड फंड ऑर्ग्नाइजेशन ने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) और बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करने की डेडलाइन आगे बढ़ा दी है। कर्मचारी और कंपनी UAN और बैंक अकाउंट को आधार से 15 फरवरी तक लिंक कर सकते हैं। ऐसा करने से ईपीएफओ की इंप्लॉयी लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (ELI) का फायदा उठा सकते हैं। ELI स्कीम का डायरेक्टली फायदा कर्मचारियों से ज्यादा इंप्लॉयर और कंपनियों को होता है।

EPFO ने 15 फरवरी तक बढ़ाई डेट

EPFO ने सभी योग्य सदस्यों से अपील की है कि वे इस प्रोसेस को नई समय सीमा यानी 15 फरवरी तक पूर कर ले। ताकि योजना के लाभ उठाने में कोई रुकावट न आए। आधार और बैंक खाता लिंक करना इस योजना के तहत फायदा उठाने के लिए जरूरी है। यानी कर्मचारियों, इंप्लॉयर और कंपनियों के पास 9 दिनों का ही समय है।


EPFO ने जारी किए निर्देश

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सभी नियोक्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कर्मचारियों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिव करें और बैंक खाते को आधार से लिंक कराएं। यह प्रक्रिया रोजगार-लिंक्ड प्रोत्साहन (ELI) योजना का लाभ लेने के लिए अनिवार्य है। नियोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अपने नए कर्मचारियों से शुरुआत करते हुए सभी की जानकारी अपडेट करें।

ELI योजना का उद्देश्य

ELI योजना को केंद्रीय बजट 2024 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुरू किया था। इसका मकसद रोजगार बढ़ाना और कंपनियों को नए कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए प्रोत्साहित करना है। यह योजना तीन हिस्सों में बांटी गई है।

योजना A: नए ग्रेजुएट्स को नियुक्त करने पर कंपनियों को 15,000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी, जो तीन किश्तों में दी जाएगी।

योजना B: मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए विशेष योजना है, जिसमें नई भर्तियों पर कंपनियों को दो साल तक प्रति कर्मचारी 3,000 रुपये मंथली मिलेगा।

योजना C: अलग-अलग इंडस्ट्री में वर्कफोर्स बढ़ाने के लिए सामान्य प्रोत्साहन दिया जाएगा। हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि योजना C किस तरीके से काम करेगा।

 

UAN एक्टिवेशन प्रोसेस

EPFO पोर्टल पर जाएं: https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/

'Activate UAN' पर क्लिक करें और UAN नंबर, आधार नंबर, जन्मतिथि व आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें।

OTP के जरिए वैरिफिकेशन करें और पासवर्ड जनरेट करें।

PM-KISAN: फरवरी की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 19वीं किश्त, सरकार ने जारी 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।