Get App

EPFO ने दिया जवाब, कब आएगा PF पर ब्याज का पैसा?

PF Interest Amount Payment: ईपीएफओ ने अभी तक कर्मचारियों के पीएफ पर मिलने वाले ब्याज का पैसा ट्रांसफर नहीं किया है। वित्त वर्ष 2022-23 खत्म होने वाला है और नया वित्त वर्ष 2023-24 शुरू होने वाला है। अभी तक 2021-22 वित्त वर्ष का पीएफ पर ब्याज खाताधारकों के खाते में नहीं आया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 03, 2023 पर 8:12 PM
EPFO ने दिया जवाब, कब आएगा PF पर ब्याज का पैसा?
ईपीएफओ ने अभी तक कर्मचारियों के पीएफ पर मिलने वाले ब्याज का पैसा ट्रांसफर नहीं किया है।

PF Interest Amount Payment: ईपीएफओ ने अभी तक कर्मचारियों के पीएफ पर मिलने वाले ब्याज का पैसा ट्रांसफर नहीं किया है। वित्त वर्ष 2022-23 खत्म होने वाला है और नया वित्त वर्ष 2023-24 शुरू होने वाला है। अभी तक 2021-22 वित्त वर्ष का पीएफ पर ब्याज खाताधारकों के खाते में नहीं आया है। ईपीएफ अकाउंट पर 8.1 फीसदी की दर से ब्याज देने का फैसला किया था लेकिन ये अभी तक कर्मचारियों के EPF खाते में नहीं आया है। इसकी शिकायत कई खाताधारक ट्विटर पर ईपीएफओ से कर रहे हैं। एक शिकायत पर ईपीएफओ ने जवाब भी दिया है।

ईपीएफओ ने दिया शिकायतों का जवाब

सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोग वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ईपीएफ पर ब्याज का पैसा नहीं देने की शिकायत ईपीएफओ से कर रहे हैं। खाताधारकों की शिकायतों का जवाब देते हुए ईपीएफओ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि प्रिय सदस्य, ब्याज के भुगतान की प्रक्रिया चलती रहती है और जल्द ही आपके खाते में ये नजर आएगा। ब्याज की रकम का पूरा पेमेंट किया जाएग और ब्याज का नुकसान नहीं होगा।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें